Uncategorized

Heat Wave Alert: छत्तीसगढ़ में गर्मी का टॉर्चर शुरू, कई शहरों में पारा 42 डिग्री पार… अगले 48 घंटे में बन सकते हैं लू जैसे हालात

15 अगस्त विज्ञापन


CG Summer Weather: खबर छत्तीसगढ़ से है। यहां गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटों में भीषण गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं जताई है। रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, राजनांदगांव और अंबिकापुर में अगले दो दिन तेज गर्म हवाएं और 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहने का अनुमान है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 21 Apr 2025 09:48:16 AM (IST)

Updated Date: Mon, 21 Apr 2025 11:02:48 AM (IST)

अप्रैल के बाद मई में भी भीषण गर्मी झेलना पड़ेगी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच सबसे ज्यादा असर
  2. लोगों को इस दौरान घर से बाहर न निकलने की सलाह
  3. कहीं-कहीं राहत के आसार, हो सकती है छिटपुट बारिश

नईदुनिया प्रतिनिधि रायपुर (CG Summer Weather): छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भी अधिक गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में कई जिलों में लू चलने के आसार बन रहे हैं।

naidunia_image

43 डिग्री तापमान के साथ जबलपुर सबसे गर्म

  • प्रदेश में सबसे गर्म जिला बिलासपुर रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, सुकमा में दिनभर उमस और गर्मी के बाद देर शाम मौसम का मिजाज बदल गया। आंधी और तेज वर्षा हुई और लोगों ने राहत की सांस ली।
  • राजनांदगांव में 41.5, महासमुंद में 42.5, दुर्ग में 42.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बिलासपुर और महासमुंद में तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक अधिक रहा। गर्मी के कारण दोपहर के समय बाजारों में भीड़ नहीं दिख रही है।
  • कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटों में भीषण गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं जताई है।

naidunia_image

यहां भी क्लिक करें – गर्मी में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, बच्चों का रखें विशेष ध्यान

कहीं-कहीं रात के आसार भी

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन, तेज हवा तथा वज्रपात होने के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में बना हुआ है।

पूर्व-पश्चिम गर्त मध्य पाकिस्तान और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर चक्रवाती परिसंचरण से लेकर दक्षिण उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तर गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए मध्य बांग्लादेश तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बना हुआ है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!