जयपुर में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए बेहद खास इंतजाम किए जा रहे हैं। वेंस की सुरक्षा तीन घेरों में की जा रही है। सबसे इनर रिंग में अमेरिकी सुरक्षा टीम रहेगी। इसके बाद आउटर रिंग में भारतीय सुरक्षा एजेंसियां रहेंगी। उनकी सुरक्षा में 7 आईपीएस , 20 एडिशनल डीसीपी, 40 एसीपी, 300 एसआई और 2100 कांस्टेबलों को फील्ड में तैनात किया गया है लेकिन इन सबसे खास कारों का वह काफिला है, जो खास तौर पर ऐसे वीवीआईपी प्रोटेक्शन के लिए तैयार की गई हैं।
Trending Videos
इनमें कुछ कारें और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण यूएस से लाए गए हैं, वहीं कुछ भारत सरकार की तरफ से वेंस की सुरक्षा में तैनात की जाएंगी। काफिले में करीब 2 साल पहले विशेष रूप से खरीदी गई लीमोजीन गाड़ियां भी हैं। भारत सरकार ने ये विशेष कारें लीज पर ली हुई हैं, जिनके जरिए वेंस व उनके परिवार को खास सिक्योरिटी मुहैया करवाई जाएगी।
अगर बुलेट प्रूफ लिमोजिन की बात करें तो ये कारें सिर्फ लग्जरी ही नहीं होतीं, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी बेहद खास होती हैं। ऐसा माना जाता है कि इन कारों में सिर्फ कांच ही नहीं, बल्कि इसकी बॉडी भी बुलेट प्रूफ होती है। वैसे तो हर बुलेट प्रूफ कार की अपनी खासियत है, लेकिन इसमें गोलियों के अटैक को झेलने की पॉवर है। लिमोजिन का बुलेट प्रूफ वर्जन ही नहीं बल्कि आर्म्ड वर्जन भी तैयार किया जाता है। यहां तक कि यूएस प्रेसिडेंट की सुरक्षा में लगाई जाने वाली इन कारों में कैमिकल हमले को झेलने की क्षमता भी होती है।