Uncategorized

सहेली को शराब पिलाकर दूसरों से सेक्स करने मजबूर किया: मां ने भी दिया साथ, मना-करने पर मारते थे; घर से नाराज होकर निकली थी – Chhattisgarh News

15 अगस्त विज्ञापन


नाबालिग लड़की से देह व्यापार कराने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवती ने अपने मां संग मिलकर अपनी ही फ्रेंड को जबरन देह व्यापार में धकेल दिया। दरअसल लड़की नाबालिग थी। घरेलू विवाद से नाराज होकर घर छोड़कर अपनी फ्रेंड के घर चली गई थी। तभी उसकी फ्रेंड और मां ने मिलकर ये गंदा काम किया।

.

मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि दोनों मां बेटी उसे बहला फुसलाकर रायगढ़ ले गए। वहां उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा। शराब पिलाई और दूसरों युवकों से सेक्स करने के लिए मजबूर किया। नहीं करने पर मारपीट करते थे। पुलिस ने दोनों मां-बेटी और रायगढ़ में देह व्यापार कराने वाले आरोपी को पकड़ा है।

लड़की को उसकी सहेली और उसकी मां ने जबरदस्ती पिलाई शराब।

अब जानिए क्या है पूरा मामला

सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि सरकंडा क्षेत्र की 16 साल की लड़की 9वीं कक्षा तक पढ़ाई की है, जिसके बाद वह पढ़ाई छोड़कर घरेलू काम करती है। 8 अगस्त 2025 को परिजन से उसका घरेलू विवाद हो गया, जिससे नाराज होकर वो घर छोड़कर चली गई।

बेटी के लापता होने से परेशान होकर उन्होंने आसपास खोजबीन की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। तब उन्होंने अपहरण की आशंका से घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई।

रायगढ़ में बंधक बनाया, शराब पिलाकर देह व्यापार कराते थे

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लड़की रायगढ़ में रह रही है, तब पुलिस की टीम ने रायगढ़ से लड़की को खोज निकाला। इस दौरान उससे पूछताछ कर बयान दर्ज किया गया।

लड़की ने बताया कि वह घर से जाने के बाद वह लिंगियाडीह में रहने वाली अपनी नाबालिग सहेली के पास चली गई थी। जिसके बाद उसे बहला-फुसलाकर रायगढ़ ले गए, जहां उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा गया।

इस दौरान उसे जबरन शराब पिलाई गई, देह व्यापार कराया गया। लड़की ने बताया कि उसे शराब के नशे में अलग-अलग युवकों के साथ संबंध बनाने के लिए भेजा जाता था।

लड़की के विरोध करने पर करते थे मारपीट

लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी सहेली और उसकी मां के साथ अन्य युवकों के गैंग ने उसे रायगढ़ में रखा था, जहां युवकों से शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर उसे धमकाया जाता था। साथ ही बेरहमी से मारपीट भी की जाती थी।

अवैध काम करने से मना करने पर मारपीट करता था आरोपी।

अवैध काम करने से मना करने पर मारपीट करता था आरोपी।

मां-बेटी समेत गैंग के सदस्य गिरफ्तार

लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी सहेली और उसकी मां कालिका तिवारी लिंगियाडीह में रहती हैं, जबकि विकास उर्फ विक्की भोजवानी सिविल लाइन क्षेत्र के मसानगंज में रहता है।

मुख्य आरोपी विक्की के साथ मिलकर उन्होंने अवैध धंधे को अंजाम दिया। वेश्यावृत्ति कराने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने विक्की के साथ ही कालिका तिवारी और उसकी नाबालिग बेटी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पीटा एक्ट में जा चुका है जेल, गिरोह की तलाश

पुलिस के मुताबिक, मुख्य सरगना विक्की भोजवानी पहले भी पीटा एक्ट के केस में जेल जा चुका है। वह युवतियों-महिलाओं से देह व्यापार कराता था। इस मामले में रायगढ़ के भी आरोपियों का नाम सामने आया है। पुलिस विक्की से पूछताछ कर उनकी जानकारी जुटा रही है, जिसके बाद उनकी भी धरपकड़ की जाएगी।

………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

सेक्स रैकेट…लड़कियों की तस्वीरें-ग्राहकों की चैट मिली:भिलाई के होटल में रेड, रजिस्टर में कस्टमर्स के नाम; आपत्तिजनक सामान और मोबाइल जब्त, मालिक-मैनेजर अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के भिलाई में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। सुपेला के गदा चौक स्थित होटल ईशा में पुलिस ने रविवार देर रात छापेमार कार्रवाई की है। देह व्यापार में संलिप्त होटल के मालिक, मैनेजर और ग्राहक को गिरफ्तार किया गया है। घटना वैशाली नगर थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!