छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

हौसले की उड़ान: 20 दिव्यांग तैराकों के सपनों को पंख देने 37 सदस्यीय छत्तीसगढ़ी दल भोपाल रवाना*

15 अगस्त विज्ञापन

(गौरी शंकर गुप्ता) *बिलासपुर,  हौसलों के आगे शारीरिक चुनौतियां भी छोटी पड़ गईं। छत्तीसगढ़ के दिव्यांग तैराकों के सपनों को पंख देने के लिए 37 सदस्यीय छत्तीसगढ़ी दल आज बिलासपुर से भोपाल के लिए रवाना हुआ। इस दल में 20 दिव्यांग तैराक, कोच, मैनेजर एवं सहयोगी शामिल हैं।

यह दल *12 से 15 नवम्बर 2026 तक भोपाल (मध्यप्रदेश) में आयोजित 26वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता* में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के 26 राज्यों के 400 से अधिक पैरा तैराक भाग लेंगे।

*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ दिव्यांग तैराकी संघ के संरक्षक श्री अजीत सिंह भोगल तथा अध्यक्षता जिला दिव्यांग तैराकी संघ के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र सिंह ठाकुर ने की।*

*कोच एवं वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से सम्मानित श्री दुर्गा यादव ने बताया कि बिलासपुर, कबीरधाम, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, रायपुर सहित नौ जिलों के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। वर्ष 2006 से संघ लगातार दिव्यांग खिलाड़ियों को तैराकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर दे रहा है।*

उल्लेखनीय है कि गत 29 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर के मुंगेली नाका स्थित संजय तरण पुष्कर में *13वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता* आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश के 19 जिलों से 205 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

गत वर्ष हैदराबाद में आयोजित 25वीं राष्ट्रीय पैरा दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने *3 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 12 पदक* जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया था। इस बार भी खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की पूरी उम्मीद है।

दल के रवाना होने के अवसर पर संरक्षक श्री अजीत सिंह भोगल ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि – _”ये खिलाड़ी सिर्फ पदक जीतने नहीं जा रहे, बल्कि यह साबित करने जा रहे हैं कि हौसला सबसे बड़ी ताकत है। हमें पूरा विश्वास है कि ये बच्चे भोपाल से पदक लेकर लौटेंगे और पूरे प्रदेश का नाम देश में रोशन करेंगे।”_

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!