छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

Dharamjaigarh BJP News: धरमजयगढ़ में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की तैयारियां तेज, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ली भाजपा मंडल की अहम बैठक

15 अगस्त विज्ञापन

गौरी शंकर गुप्ता-घरघोड़ा /धरमजयगढ़। Dharamjaigarh BJP News: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति (आदिवासी) समाज के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आगामी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस भव्य आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन विशेष रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम धरमजयगढ़ के ऐतिहासिक दशहरा मैदान में प्रातः 9 बजे से आयोजित किया जाएगा।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ली मंडल की अहम बैठक

राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास और कार्यक्रम को ऐतिहासिक व सफल बनाने के उद्देश्य से धरमजयगढ़ भाजपा मंडल की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए। अपने बीच वित्त मंत्री को पाकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में दोगुना उत्साह देखने को मिला। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए दिए गए उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए जनजातीय गौरव दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

पदाधिकारियों को सौंपी गईं जिम्मेदारियां, वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए आपसी समन्वय के साथ जुटने का आह्वान किया गया। इस बैठक में जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान, धरमजयगढ़ प्रभारी सुनील सिंह ठाकुर, टीकाराम पटेल, मंडल अध्यक्ष भरत साहू, गोकुल यादव, महेश चेनानी, जनपद अध्यक्ष लिनव राठिया, छाया विधायक हरिश्चंद्र राठिया, महामंत्री भोगेश्वर बेहरा सरकार और नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सरपंच, बीडीसी, जनपद सदस्य और पार्षदों ने भाग लिया।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!