छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

Para Swimming Championship: प्रदेश के 9 जिलों के चयनित खिलाड़ियों को संघ के संरक्षक अजीत सिंह भोगल और अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ठाकुर ने दी शुभकामनाएं

15 अगस्त विज्ञापन

गौरी शंकर गुप्ता(घरघोड़ा) – बिलासपुर। Para Swimming Championship: शारीरिक चुनौतियों को मात देते हुए हौसलों की नई उड़ान भरने के लिए छत्तीसगढ़ के दिव्यांग तैराकों का 37 सदस्यीय दल बिलासपुर से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए रवाना हो गया है। इस दल में 20 चयनित दिव्यांग तैराकों के साथ कोच, मैनेजर और सहयोगी स्टाफ शामिल हैं। यह दल 12 से 15 नवंबर 2026 तक भोपाल में आयोजित होने वाली 26वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा, जिसमें देश के 26 राज्यों के 400 से अधिक पैरा तैराक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

9 जिलों के खिलाड़ियों का हुआ है चयन

वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से सम्मानित एवं टीम के कोच दुर्गा यादव ने जानकारी दी कि बिलासपुर, रायपुर, कबीरधाम, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और जांजगीर-चांपा सहित प्रदेश के 9 जिलों के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। गौरतलब है कि इन खिलाड़ियों का चयन गत 29 अक्टूबर को बिलासपुर के संजय तरण पुष्कर में आयोजित 13वीं राज्य स्तरीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया था, जिसमें 19 जिलों के 205 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।

 

पिछले वर्ष जीते थे 12 पदक, इस बार भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

दल की रवानगी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ दिव्यांग तैराकी संघ के संरक्षक अजीत सिंह भोगल उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता जिला संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ठाकुर ने की। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष हैदराबाद में आयोजित 25वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 12 पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया था।

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए संरक्षक अजीत सिंह भोगल ने कहा कि ये खिलाड़ी केवल पदक जीतने नहीं जा रहे, बल्कि यह साबित करने जा रहे हैं कि हौसला ही सबसे बड़ी ताकत है। हमें पूर्ण विश्वास है कि सभी खिलाड़ी भोपाल में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!