छत्तीसगढ़जशपुर

यूनिटी मार्च में शामिल हुआ डॉ भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा

Dr. Bhanwar Singh Porte College Gharghora participated in the Unity March

15 अगस्त विज्ञापन

घरघोड़ा। सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वीं जन्म जयंती वर्ष पर दुर्गा प्रसाद (अनुविभागीय अधिकारी राजस्व) एवं मनोज गुप्ता तहसीदार घरघोड़ा के द्वारा तहसील कार्यालय में एक बैठक आहूत किया गया जिसमें हमें सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जीवनी पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर जन जागृति लाने का जिम्मा इस महाविद्यालय को दिया गय।

इस कार्यक्रम को साशी निकाय अध्यक्ष अरुण कुमार पंडा के संरक्षण में तथा संस्था के प्राचार्य डॉ जगदीश तिर्की के निर्देशन एवं एस एल साहू कार्यक्रम अधिकारी रासेयो के मार्गदर्शन एवं दीपक सिंह ठाकुर के नेतृत्व दिनांक 10.11.25 को ग्राम चूहकीमार, भेंड्रा एवं बैहामुड़ा तथा दिनांक 11.11.25 को भालूमार एवं इमलीडीह में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन छात्र छात्राओं द्वारा खेड़ा सत्याग्रह एवं अन्य घटना का मंचन किया गया, जिसमें पात्र के रूप में बिंदिया, अनुकंचन, बिंदिया, दीपिका, नीलम, संजना, टीना, ज्योत्सना, रमा, युवराज और लिबनुस आदि ने भाग लिए ,नुक्कड़ को तैयार करने में मोनिका लकड़ा एवं पद्मिनी भोय मैडम की विशेष भूमिका रही।

दिनांक 12.11.25 को यूनिटी मार्च पदयात्रा में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं अन्य छात्र छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही । पद यात्रा घरघोड़ा गायत्री मंदिर से शुभारंभ हुआ । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वित्तमंत्री रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी एवं सांसद राधेश्याम राठिया सहित विशिष्ट जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

महाविद्यालय स्टॉफ से अजय कुमार मिश्रा,राम प्यारे सूर्यवंशी,चंद्रकांती साव,तारा गुप्ता, नैना टोप्पो,वंदना पोर्ते एवं स्वयंसेवकों ने यूनिटी मार्च (पदयात्रा) में शामिल होकर घरघोड़ा से तमनार तक पैदल मार्च किया । सभी छात्र छात्राओं एवं स्टॉफ को इस पद यात्रा में सम्मिलित होने एवं शासन के आदेश निर्देश का अनुपालन कर कार्यक्रम आयोजित करने पर संस्था के सदस्य विजय डनसेना ने सभी को शुभ कमाना प्रेषित किए ।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!