ग्रामीणों से भरी पिकअप वाहन पलटी: 30 घायल, 6 गंभीर, 1 का कटा हाथ, शाह के कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे दंतेवाड़ा – Dantewada News

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में ग्रामीणों से भरी एक पिकअप वाहन पलट गई है। हादसे में 30 ग्रामीण घायल हैं। 6 की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि एक ग्रामीण का हाथ कट कर अलग हो गया है। सभी ग्रामीणों को मौके से निकालकर जिला अस्पताल लाया गया है।
.
जानकारी के मुताबिक, ये सभी ग्रामीण दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभावती इलाके पोटली के रहने वाले हैं। हाई स्कूल मैदान में आज बस्तर पंडुम का कार्यक्रम है और इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करने पहुंच रहे हैं। शाह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इन सभी ग्रामीणों को पिकअप के माध्यम से दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय लाया जा रहा था।
इसी बीच पालनार के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 30 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद उस इलाके में मौजूद लोगों ने निजी वाहनों के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। कुछ का कुआकोंडा में इलाज चल रहा है।




