Uncategorized

घरघोड़ा में गूंजेगा ‘जय श्रीराम’: 26 मार्च को निकलेगी भव्य राम नवमी शोभा यात्रा; नागपुर की ढोल पार्टी और झांकियां होंगी मुख्य आकर्षण

घरघोड़ा में गूंजेगा 'जय श्रीराम': 26 मार्च को निकलेगी भव्य राम नवमी शोभा यात्रा; नागपुर की ढोल पार्टी और झांकियां होंगी मुख्य आकर्षण

15 अगस्त विज्ञापन

Shobha Yatra Gharghoda : गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव ‘राम नवमी’ के पावन अवसर पर घरघोड़ा नगर में भक्ति और उत्साह का सैलाब उमड़ने वाला है। आगामी 26 मार्च 2026, गुरुवार को समस्त नगरवासियों के सहयोग से एक विशाल एवं भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन को लेकर नगर में तैयारियां जोरों पर हैं और चहुंओर भगवा ध्वज लहराने लगे हैं।

शौर्य और भक्ति का अनूठा संगम इस वर्ष की शोभा यात्रा में नागपुर की प्रसिद्ध ढोल पार्टी अपनी थाप से नगर को गुंजायमान करेगी। साथ ही, शोभा यात्रा में रामायण के प्रसंगों पर आधारित नयनाभिराम झांकियां और भव्य आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

यात्रा का मार्ग और समय आयोजन समिति (नगरवासी-घरघोड़ा) के अनुसार, शोभा यात्रा का विवरण इस प्रकार है:

प्रारंभ: दोपहर 3:00 बजे, हाई स्कूल ग्राउंड से।

मार्ग: नगर के प्रमुख चौक-चौराहों से भ्रमण करते हुए।

समापन: शाम 7:00 बजे, गायत्री मंदिर प्रांगण में।

महाभंडारा: प्रभु श्री राम की आरती के पश्चात शाम 7:00 बजे से गायत्री मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

 

 

सपरिवार आमंत्रण नगरवासियों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सपरिवार इस शोभा यात्रा में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ कमाएं। पूरा वातावरण भक्तिमय बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं, जिससे घरघोड़ा की यह यात्रा पूरे रायगढ़ जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!