Uncategorized
Amarnath Yatra: फिर गूंजा ‘बम-बम भोले’, छह दिन तक रुकी रही अमरनाथ यात्रा, इसलिए बंद थे बाबा बर्फानी के रास्ते

भारी बारिश और खराब मौसम के कारण छह दिन तक रुकी रही अमरनाथ यात्रा शनिवार को फिर से शुरू हो गई। तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से बम-बम भोले के नारे लगाते हुए कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा भारी बारिश की चेतावनी जारी करने के बाद, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 19 जुलाई को यात्रा रोक दी थी। यह रोक तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगाई गई थी।
15 अगस्त विज्ञापन




