Uncategorized

CWG 2026 Day 3 Live: आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में चुनौती पेश कर रहीं महिलाएं, पुरुष एकल लॉन बॉल में हारे पुतुल

15 अगस्त विज्ञापन


08:40 PM, 25-Jul-2026

CWG 2026 Day 3 Live: पुतुल सोनोवाल हारे

भारत के पुतुल सोनोवाल लॉन बॉल में पुरुष एकल सेक्शनल प्ले राउंड 3 मुकाबले में हार गए। सोनोवाल का सामना मलयेशिया के इज्जात शमीर डजुलकेप्ले से हुआ जिसमें उन्हें 0-2 से हार मिली। 

08:37 PM, 25-Jul-2026

CWG 2026 Day 3 Live: आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक की चुनौती शुरू

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में प्रणति नायक, निश्का अग्रवाल, ईशिता रेवाले, प्रतिष्ठा समांता महिला टीम और व्यक्तिगत राउंड में चुनौती पेश कर रही हैं। ये मेडल राउंड है और भारत से इसमें पदक लाने की उम्मीद है। 

07:33 PM, 25-Jul-2026

CWG 2026 Day 3 Live: लॉन बॉल में पुरुष एकल का मैच शुरू

लॉन बॉल में पुरुष एकल सेक्शनल प्ले राउंड 3 का मुकाबला शुरू हो गया है। भारत की ओर से पुतुल सोनोवाल का मुकाबला मलयेशिया के इज्जात शमीर डजुलकेप्ले से हो रहा है। 

06:37 PM, 25-Jul-2026

CWG 2026 Day 3 Live: तीसरे दिन भारत का शेष कार्यक्रम

तीसरे दिन भारत के दो और इवेंट होने अभी बाकी है जिसमें से एक मेडल इवेंट है। भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से लॉन बॉल का पुरुष एकल सेक्शनल प्ले मैच होगा। इसमें भारत की ओर से पुतुल सोनोवाल मलयेशिया के इज्जात शमीर डजुलकेप्ले का सामना करेंगे। इसके बाद रात 8:15 बजे से आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में प्रणति नायक, निश्का अग्रवाल, ईशिता रेवाले, प्रतिष्ठा समांता महिला टीम और व्यक्तिगत राउंड में चुनौती पेश करेंगी। 

05:37 PM, 25-Jul-2026

CWG 2026 Day 3 Live: व्हीलचेयर 3×3 बास्केटबॉल में मिली हार

महिला व्हीलचेयर 3×3 बास्केटबॉल के पूल बी मुकाबले में भारत को वेल्स के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। वेल्स ने भारत को 16-1 से हराया। 

05:09 PM, 25-Jul-2026

CWG 2026 Day 3 Live: लॉन बॉल में विजय अभियान जारी

लॉन बॉल का भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। महिला पेयर्स सेक्शनल के मुकाबले में भारत ने टोंगा को टाई ब्रेक में हराया। दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर था। भारत ने इसके बाद टाई ब्रेक में 2-0 से मुकाबला अपने नाम किया। भारत की ओर से रुपा रानी टिर्की और पिंकी ने टोंगा की पेरिस बेकर और मिलिका नाथन की चुनौती से बखूबी पार पाया। 

04:47 PM, 25-Jul-2026

CWG 2026 Day 3 Live: तैराकी में मिली निराशा

भारत को राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन तैराकी में निराशा मिली। पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल के हीट में भारत के दोनों ही तैराक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और फाइनल में जगह नहीं बना पाए। भारत के धक्षण शशिकुमार अपने हीट में 3:58.09 मिनट के समय के साथ सातवें स्थान पर रहे और कुल 15वें स्थान पर रहकर फिनिश किया। वहीं, आर्यन नेहरा ने 4:00.26 मिनट का समय निकाला और वह अपनी हीट में आठवें स्थान पर रहे, लेकिन ओवरऑल 16वें स्थान पर फिनिश किया। इस वर्ग से शीर्ष आठ तैराकों ने फाइनल में जगह बनाई। 

04:16 PM, 25-Jul-2026

CWG 2026 Day 3 Live: सचिन सिवाच अगले दौर में

भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच ने पुरुष 60 किग्रा वर्ग में राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है। सचिन ने राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में कनाडा के केओमा अल अहमदिहे को खंडित फैसले में 4-1 के अंतर से हराया। केओमा 2022 राष्ट्रमंडल खेल के कांस्य पदक विजेता हैं, लेकिन सचिन ने उनके खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। 

04:11 PM, 25-Jul-2026

CWG 2026 Day 3 Live: मुक्केबाजी में भारतीय चुनौती

मुक्केबाजी में सचिन सिवाच का राउंड ऑफ 32 का मुकाबला जारी है। पुरुष 60 किग्रा में सचिन का सामना कनाडा के केओमा अल अहमदिहे से हो रहा है। सचिन ने पहले दो राउंड अपने नाम किए हैं और अब तीसरा और अंतिम दौर चल रहा है। 

01:16 PM, 25-Jul-2026

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत का तीसरे दिन का पूरा कार्यक्रम

 

समय (IST) खेल मुकाबला / खिलाड़ी
दोपहर 2:30 PM जिम्नास्टिक्स महिला टीम फाइनल व व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन- प्रणति नायक, प्रतिष्ठा सामंत, इशिता सुनील रेवाले, निष्का अग्रवाल, रिद्धि शर्मा
दोपहर 3:50 PM लॉन बॉल्स महिला पेयर्स- रूपा रानी टिर्की/पिंकी सिंह बनाम टोंगा
शाम 4:00 PM मुक्केबाजी सचिन सिवाच बनाम केओमा अल-अहमदीह (कनाडा), पुरुष 60 किग्रा राउंड ऑफ 32
शाम 4:00 PM तैराकी धक्षण शशिकुमार- पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट
शाम 4:15 PM पैरा तैराकी चैतन्य विश्वास कुलकर्णी- पुरुष S14 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट
शाम 5:00 PM 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल भारत बनाम वेल्स (महिला)
शाम 7:30 PM लॉन बॉल्स पुरुष एकल सेक्शन मैच- पुतुल सोनोवाल
रात 11:30 PM* तैराकी धक्षण शशिकुमार- 400 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (क्वालिफाई करने पर)
रात 12:45 AM*

(26 जुलाई)

पैरा तैराकी चैतन्य विश्वास कुलकर्णी- S14 200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (क्वालीफाई करने पर)



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!