Uncategorized

कांकेर में मनरेगा काम के दौरान बिजली गिरी: उप सरपंच सहित 3 की मौत, 5 ग्रामीण घायल; बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे – Kanker News

15 अगस्त विज्ञापन




कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक में शुक्रवार सुबह मनरेगा काम के दौरान बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में गांव के उप सरपंच भी शामिल हैं। इस घटना में 5 ग्रामीण घायल हुए हैं, जिनका इलाज अंतागढ़ स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। यह घटना अंतागढ़ ब्लॉक के कलगांव में सुबह करीब 6 बजे हुई, जब 50 से अधिक ग्रामीण मनरेगा के तहत तालाब निर्माण कार्य में जुटे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे बारिश से बचने के लिए ग्रामीण पास के एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पेड़ पर बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में कई ग्रामीण आ गए। हादसे में गांव के उप सरपंच धनराज पटेल सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!