Uncategorized

17 हजार की लूट का आरोपी 11 माह बाद पकड़ाया: पीपरखुटी के छरहा पुल पर तीन लोगों ने की थी वारदात, दो पहले ही गिरफ्तार – Mungeli News

15 अगस्त विज्ञापन



लूट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

लोरमी पुलिस ने 17 हजार रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

.

घटना 15 जुलाई 2024 की है। पीड़ित ने थाना लालपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह रात करीब 8:30 बजे अपने दोस्त विकास विश्वकर्मा के साथ मोटरसाइकिल से बिलासपुर जा रहा था। ग्राम पीपरखुटी के छरहा पुल के पास दो-तीन व्यक्तियों ने उन्हें रोका।

आरोपियों ने डंडा और चाकू दिखाकर धमकी दी। पीड़ित के पर्स से 17 हजार रुपए, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और मोटरसाइकिल की आरसी बुक की कॉपी लूट ली। इसी जगह पर आरोपियों ने छिरहुट्टी निवासी दुर्गेश रजक से भी 10,500 रुपए लूटे थे।

पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूला

पुलिस ने जांच के दौरान दीपचंद अनंत से पूछताछ की। उसने बताया कि लूट कुलदीप टंडन, ओंकार जागड़े और देवी टंडन ने की थी। पुलिस ने कुलदीप और ओंकार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार भी जब्त कर लिए हैं। फरार आरोपी देवी टंडन की गिरफ्तारी के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह पता चला कि लूट का फरार आरोपी देवी टंडन अपने गांव आया है। इस सूचना पर टीम गठित कर घेराबंदी की गई। टीम ने आरोपी देवी टंडन को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी के बयान पर, घटना में इस्तेमाल चाकू को बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!