Uncategorized

गंजपारा शराब दुकान में चार लोगों के बीच मारपीट

15 अगस्त विज्ञापन

बालोद| जिला मुख्यालय के गंजपारा स्थित शराब दुकान में बने आहता में सोमवार रात 9 बजे रंजिश को लेकर चार लोगों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार शिकारीपारा बालोद निवासी नीरज कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि 3 अगस्त को रात 9 बजे आहता में बैठकर शराब पी रहा था। इस दौरान सामने में बैठे निखिल सोनवानी व छोटू सोनवानी एवं एक अन्य व्यक्ति ने पुरानी बातों को गाली गलौज की। जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया। जिससे आंख और चेहरे में चोट लगी है। चुन्नू साहू एवं राकेश कुमार साहू ने बीच बचाव किया। वहीं ग्राम झलमला निवासी निखिल सोनवानी ने जानकारी दी है कि छोटे भाई विनय सोनवानी ऊर्फ छोटू के साथ गंजपारा बालोद स्थित शराब दुकान में बने आहता में हम दोनों बैठकर बीयर पी रहे थे, तभी नीरज सिंह हम लोगों के सामने आकर बैठा और पुरानी बातों को लेकर गाली गलौज कर एक्स आर्मी वाला हूं कहकर विवाद करने लगा। जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का, लात से मारपीट किया। जिससे गाल, पीट व पैर में चोट लगी है। राम स्नेही सोनवानी ने बीच बचाव किया। बालोद थाने में दोनों पक्ष की रिपोर्ट पर चार लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 296, 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!