Uncategorized
हाईवे से कचहरी तक सड़क जर्जर शीतला मंदिर के पास हो गए गड्ढे
बालोद| नेशनल हाईवे से कचहरी की ओर जाने वाला मार्ग कई स्थानों पर खराब हो गया है। सड़क पर बने गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण बारिश के मौसम में राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सड़क के खराब हिस्सों में बारिश का पानी जमा हो जाता है, जिससे आवागमन के दौरान दुर्घटना की आशंका है। शीतला मंदिर के पास सड़क पर छोटे-छोटे कई गड्ढे हो गए हैं, जिनसे दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। सड़क की मरम्मत कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की आवश्यकता है।
15 अगस्त विज्ञापन




