छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

फेसबुक दोस्ती बनी जाल: शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भपात कराने का आरोप

15 अगस्त विज्ञापन

जशपुर। सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक शिक्षिका के लिए दर्दनाक साबित हुई। मामले में पुलिस ने एक आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर शोषण और गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोपों में अपराध दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता शिक्षिका की पहचान फेसबुक के माध्यम से आरोपी आरक्षक से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने शादी का वादा कर युवती के साथ संबंध बनाए। आरोप है कि इस दौरान शिक्षिका गर्भवती हुई, जिसके बाद आरोपी ने दो बार उसका गर्भपात भी कराया।

पीड़िता का आरोप है कि लंबे समय तक शादी का भरोसा देकर आरोपी उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब शिक्षिका ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!