Uncategorized
EOW ने 14 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में 4500 पन्नों का चालान किया पेश, पूर्व डीएफओ समेत 14 ने आपस में बांटे पैसे

ईओडब्ल्यू द्वारा पेश किए गए चार्जशीट में कुल 14 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इसमें पूर्व वनमंडलाधिकारी सुकमा (डीएफओ) अशोक कुमार पटेल, वनकर्मी/पोषक अधिकारी (चैतूराम बघेल, देवनाथ भारद्वाज, मनीष कुमार बारसे, पोड़ियामी इड़िमा (हिडमा) 9 समिति प्रबंधक (पायम सत्यनारायण उर्फ शत्रु, मोहम्मद शरीफ, सीएच. रमना (चिटटूरी), सुनील नुप्पो, रवि कुमार, आयतू कोरसा, मनोज कवासी, राजशेखर पुराणिक उर्फ राजू, बी संजय रेड्डी) के नाम शामिल है। बता दें कि उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। साथ ही प्रकरण की जांच की जा रही है।
15 अगस्त विज्ञापन


