Uncategorized

एनएच-49 पर लूट का 24 घंटे में खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू-बाइक समेत लूटा सामान बरामद – janjgir champa News

15 अगस्त विज्ञापन




सारागांव थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर राहगीरों से लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, नकदी, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई को अशोक लाठिया अपने साथी के साथ बढ़ई का काम करने सारागांव आए थे। शाम को काम खत्म होने के बाद दोनों मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। एनएच-49 स्थित अंजली फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के बाद करीब 100 मीटर आगे बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया। चाकू से हमला कर किया था घायल आरोपियों ने चाकू जैसे धारदार हथियार से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। इसके बाद उनके पास से दो मोबाइल फोन और 5 हजार रुपये नकद लूट लिए। कुल मिलाकर, करीब 25 हजार रुपये की संपत्ति लूटकर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने थाना प्रभारी राकेश कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में एक टीम गठित की। जांच के दौरान पुलिस ने महेन्द्र कुमार धारिया निवासी डेरागढ़ (जिला सक्ती) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। 2 हजार रुपए नकद जब्त किए गए महेन्द्र कुमार धारिया के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटा गया एक मोबाइल बरामद किया। वहीं, दूसरे आरोपी सूर्यकांत बरेठ के कब्जे से 2 हजार रुपये नकद जब्त किए गए। मामले में शामिल विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक से घटना में प्रयुक्त एक्सट्रीम मोटरसाइकिल, चाकू और एक अन्य मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!