Uncategorized

द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी में नशामुक्ति प्रतिज्ञा ली गई

15 अगस्त विज्ञापन

भास्कर न्यूज | रिगनी-खरौद खरौद के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ओम शांति भवन सेवाकेंद्र में द्वादश ज्योतिर्लिंग की आकर्षक झांकी लगाई गई। दर्शन के लिए नगर के जनप्रतिनिधि पहुंचे। दूर-दराज के गांवों से भी श्रद्धालु आए। पूरे दिन भीड़ रही। कार्यक्रम की शुरुआत भोलेनाथ शिव की आरती से हुई। दीप प्रज्वलन किया गया। झांकी पूरे सावन रहेगी। भक्त अधिक संख्या में आकर दर्शन कर सकेंगे। सेवाकेंद्र में ब्रह्माकुमारीज के 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान का भी आयोजन हुआ। मिशन स्पंदन के तहत विकसित भारत की ओर एक सशक्त कदम का उद्घाटन भी किया गया। इसका उद्घाटन 2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। सेवाकेंद्र में उद्घाटन कराया गया। प्रतिज्ञा बीके मंजु दीदी ने दिलाई। अभियान का उद्देश्य नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। नशे की रोकथाम को मजबूत करना है। युवाओं, विद्यार्थियों, समाज को सकारात्मक और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है। महाभियान के तहत ब्रह्माकुमारीज के देशभर में संचालित करीब 6 हजार सेवा केंद्रों में कार्यक्रम हो रहे हैं। 50 हजार राजयोग शिक्षा और मूल्य शिक्षा पाठशालाओं में भी एक साथ जनजागरण कार्यक्रम चल रहे हैं। सेवाकेंद्र प्रभारी बीके मंजु दीदी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में नशामुक्ति कार्यक्रम की पहली पहल ब्रह्माकुमारीज खरौद ने की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का आधार स्वस्थ, सशक्त, चरित्रवान युवा है। नशे से मुक्त युवा अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण, परिवार, समाज की प्रगति में कर सकेगा। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद यादव, पूर्व अध्यक्ष सुबोध शुक्ला, पार्षद नीलम यादव, एल्डरमैन चंद्रावती सोनी, दैनिक भास्कर पत्रकार मेलाराम कश्यप, स्वदेश पत्रकार अटल कश्यप, अमृत संदेश पत्रकार उग्रेश्वर गोपाल कैवर्त, नगर सफाई दीदियां, बीके चंद्रकांता बहन, बीके भाई-बहनें, बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!