Murder or suicide: शहर जाने निकले व्यक्ति की 3 दिन बाद जंगल में मिली लाश, हत्या या आत्महत्या! उलझी पुलिस | Murder or suicide: villager’s dead body found in forest

ग्राम झिरमिटी के अलकापुरी निवासी जीरजोधन पिता बौधा कुजूर का सड़ा-गला शव(Murder or suicide) शुक्रवार को सतखन्ना नाला के पास जंगल में मिला है। जीरजोधन 8 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे अंबिकापुर रजिस्ट्री का नकल निकलवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने दो दिन तक उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद उन्होंने 10 अप्रैल को उदयपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस और परिजन के मुताबिक 10 अप्रैल को जीरजोधन की बाइक घटनास्थल से कुछ दूरी पर ऊपर की ओर बरामद हुई थी। शुक्रवार को जंगल में तलाश के दौरान सतखन्ना नाला के पास उसका शव (Murder or suicide) सड़ी-गली हालत में मिला।
शव से उठ रही दुर्गंध और उसमें पड़े कीड़ों के कारण आसपास मौजूद लोग परेशान दिखे। उदयपुर थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर के नेतृत्व में उप निरीक्षक आभाष मिंज और अन्य पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मरच्यूरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Fraud call: बोर्ड परीक्षार्थी हो जाएं सावधान! नंबर बढ़वाने के नाम पर आ रहे साइबर ठगों के कॉल, मांग रहे 5-10 हजार
Murder or suicide: पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार
जीरजोधन की मौत का कारण (Murder or suicide) अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। इधर मृतक के परिजन सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी इस घटना पर शोक जताया है। पुलिस ने परिजन से पूछताछ शुरू की है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।



