Uncategorized

दुर्ग-पासिंग स्कॉर्पियो ने रीवा में चार को कुचला: भिलाई से कानपुर ICU में भर्ती-जीजा को देखने जा रहे थे युवक;हिट एंड रन का मामला दर्ज – Chhattisgarh News

15 अगस्त विज्ञापन


हादसे के बाद तीन शव काफी देर तक सड़क पर ही पड़े रहे। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया।

भिलाई से कानपुर जा रहे स्कॉर्पियो सवार 2 लोगों ने रीवा में 4 लोगों को कुचल दिया। इस भीषण सड़क हादसे में सड़क पार कर रहे चारों की मौत हो गई। इनमें दो बच्चे हैं। मरने वाले तीन लोग एक ही परिवार के थे। जबकि हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

.

घटना रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो मालिक ब्रिजेंद्र सिंह भिलाई सेक्टर- 10 के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि गाड़ी उनका साला चला रहा था। साथ में उनके साढ़ू का बेटा था।

उन्होंने बताया कि साढ़ू आईसीयू में भर्ती है। उन्हें देखने के लिए वे 9 नवंबर को सुबह 6.30-7.00 बजे कानपुर के लिए निकले थे। हादसे में दोनों ही सुरक्षित हैं। एयर बैग खुलने से उनकी जान बच गई। वहीं, इस मामले में पुलिस ने हिट एंड रन का केस दर्ज किया। स्कॉर्पियो चलाने वाला सेक्टर-2, भिलाई में रहता है।

दुर्ग पासिंग स्कॉर्पियो रीवा से प्रयागराज की तरफ जा रही थी।

सड़क पार कर रहे थे तीन लोग

दरअसल, रविवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रहे चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में चारों की मौत हो गई, इनमें दो बच्चे हैं। मरने वाले तीन लोग एक ही परिवार के थे।

हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसे से पहले तीन लोग पैदल सड़क पार कर रहे थे, जबकि एक व्यक्ति बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी।

वाहन छोड़कर भागा ड्राइवर

इस हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गढ़ और मनगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सड़क से हटवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद काफी देर तक रीवा-प्रयागराज मार्ग पर जाम की स्थिति रही।

काफी देर तक रीवा-प्रयागराज मार्ग पर जाम की स्थिति रही।

काफी देर तक रीवा-प्रयागराज मार्ग पर जाम की स्थिति रही।

हादसे में इनकी मौत हुई

  • रामनरेश साकेत पिता रामसिया साकेत (35) निवासी ग्राम तेंदुआ कोठार
  • रुचि साकेत पिता रामनरेश साकेत (12) निवासी ग्राम तेंदुआ कोठार
  • रचना साकेत पिता कन्हैया साकेत (13) निवासी ग्राम तेंदुआ कोठार
  • कमलेश सिंह (35) पिता रामसिया सिंह निवासी ग्राम हर्रो

हादसे में दो लोग घायल

  • सुलेखा साकेत पिता मुन्नीलाल साकेत
  • सौम्या साकेत पिता मुन्नीलाल साकेत

……………………………………………..

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

स्कॉर्पियो ने 4 को कुचला…परिवार की लाशें सड़क पर बिखरीं:रीवा में हुआ हादसा, मृतकों में 3 लोग एक ही परिवार के

हादसे में बाइक सवार की भी मौत हो गई थी।

हादसे में बाइक सवार की भी मौत हो गई थी।

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रहे चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में चारों की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ पासिंग स्कॉर्पियो से यह हादसा हुआ है।हादसे के बाद काफी देर तक रीवा-प्रयागराज मार्ग पर जाम की स्थिति रही। घटना गढ़ थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!