Uncategorized

दुर्ग में स्कूटी फिसलने से हादसा: ऑयल टैंकर की चपेट में आने से महिला की मौत, पति घायल, पुलिस हिरासत में ड्राइवर – durg-bhilai News

15 अगस्त विज्ञापन



दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल

दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में कोसानाला के पास सड़क हादसे में 60 वर्षीय महेन्द्रजीत कौर की मौत हो गई। हादसे में उनके पति सुरेंद्र सिंह घायल हो गए।

.

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-10 निवासी महेन्द्रजीत कौर अपने पति के साथ स्कूटी (CG07 F 9572) पर पावर हाउस से बेटी के घर नेहरू नगर जा रही थीं। कोसानाला के पास अचानक स्कूटी फिसल गई। दंपती सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रहे एक ऑयल टैंकर का पिछला पहिया महिला के ऊपर चढ़ गया। इस हादसे में महेन्द्रजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, सुरेंद्र सिंह का हाथ टूट गया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और टैंकर के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।

प्रारंभिक जांच में स्कूटी फिसलने की वजह सड़क पर मौजूद फिसलन बताई जा रही है। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोसानाला के पास सड़क पर फिसलन और गड्ढों के कारण अक्सर हादसे होते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!