Uncategorized

दुर्ग के शिवनाथ नदी में 2 युवती सुसाइड करने पहुंची: एक युवती को गोताखोरों ने निकाला; दूसरी युवती को कूदने से पहले आरक्षक ने पकड़ा – durg-bhilai News

15 अगस्त विज्ञापन


दुर्ग जिले की शिवनाथ नदी में 13 जनवरी को आत्महत्या करने दो युवती पहुंची थी। गनीमत रही कि दोनों ही मामलों में समय रहते लोगों और पुलिस की सतर्कता से युवतियों की जान बचा ली गई। पहली घटना दोपहर के समय की है, जब एक युवती अचानक शिवनाथ नदी में कूद गई।

.

नदी तट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने युवती को छलांग लगाते हुए देख लिया। लोगों ने तुरंत शोर मचाया और मौके पर तैनात गोताखोरों को इसकी सूचना दी। दूसरी घटना देर शाम की है जब युवती जादू-टोना की वजह से परेशान होकर आत्महत्या करने पहुंची, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने युवती को बचा लिया।

स्थानीय लोगों ने कूदकर युवती को बचाया।

लोगों को संदेह हुआ तो पुलिस को दी सूचना

घटना 13 जनवरी की शाम की है। एक अन्य युवती भी आत्महत्या के इरादे से शिवनाथ नदी के किनारे पहुंची और काफी देर तक वहीं बैठी रही। युवती की गतिविधियों को देखकर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ।

उन्होंने तुरंत वहां मौजूद डायल-112 पुलिस वैन में ड्यूटी कर रहे आरक्षक जावेद अहमद खान को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही आरक्षक बिना देरी किए नदी किनारे पहुंचे और युवती को घेर लिया। जैसे ही युवती नदी में कूदने की कोशिश करने लगी, आरक्षक ने उसे पकड़कर रोक लिया।

घरेलू परेशानियों से तंग आकर नदी में कूदी थी महिला।

घरेलू परेशानियों से तंग आकर नदी में कूदी थी महिला।

महिला पुलिस ने सही सलामत घर तक पहुंचाया

इसके बाद पुलिस की टीम ने तत्काल महिला पुलिस बल को सूचना दी गई। युवती को महिला पुलिस ने काफी समझाया उसकी मौके पर ही काउंसलिंग की और उसके घर का पता पूछ कर उसे सुरक्षित घर पहुंचाया।

स्थानीय लोगों ने जब युवती से आत्महत्या करने की वजह पूछी तो युवती ने लोगों को बताया कि वह घरेलू परेशानियों से तंग आकर आत्महत्या करने आई थी।

युवती ने स्थानीय लोगों को बताया कि वह जादू-टोना से काफी परेशान है और उसे लगता है कि इसी कारण उसके जीवन में लगातार समस्याएं आ रही हैं।

जादू-टोना से परेशान होने की वजह से आत्महत्या करने पहुंची

युवती ने वहां मौजूद लोगों को बताया कि वह एक युवक से प्रेम करती थी और पहले भी एक बार उसके साथ घर छोड़कर जा चुकी थी। युवती का आरोप है कि उसके प्रेमी की पत्नी उस पर जादू-टोना कराती है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहती है। फिलहाल पुलिस और सखी सेंटर की टीम युवती की काउंसलिंग कर रही है।

गोताखोरों ने डूबती हुई युवती को निकाला सुरक्षित बाहर

वहीं दूसरा मामला दोपहर के वक्त का बताया जा रहा है जब युवती ने आत्महत्या करने के लिए नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही गोताखोरों ने नदी में उतरकर युवती को बाहर निकाला।

युवती को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद उसके परिजनों को बुलाया गया और उन्हें सौंप दिया गया। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। फिलहाल युवती ने आत्महत्या करने की कोशिश क्यों की, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!