Uncategorized

दुर्ग-भिलाई में महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन: शिवनाथ सरोवर में होगा मुख्य कार्यक्रम, केरल की झांकियां रहेगी आकर्षण का केंद्र – durg-bhilai News

15 अगस्त विज्ञापन




महाशिवरात्रि पर्व को लेकर दुर्ग-भिलाई के मंदिरों में आज दिनभर अलग-अलग धार्मिक आयोजन होंगे। खासकर भिलाई के बैकुंठधाम मंदिर, रुक्खड़नाथ मंदिर और अन्य शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं दुर्ग में शिवनाथ नदी स्थित शिव मंदिर समेत कई अन्य स्थानों पर भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। दुर्ग नगर निगम ने महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां तेज कर दी हैं। समिति की बैठक में 15 फरवरी को होने वाले महाशिवरात्रि आयोजन, अलग-अलग वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बजट प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस साल महाशिवरात्रि का मुख्य आयोजन शिवनाथ सरोवर में किया जाएगा। मंदिरों में होंगे खास इंतजाम आयोजन को भव्य बनाने के लिए अलग-अलग धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों, झांकियों और जनसहभागिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। इसके साथ ही शहर के सभी वार्डों में मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए आवश्यक कार्य किए जाएंगे। जैसे कि मंदिरों की मरम्मत, रंग-रोगन, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई अभियान। ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। समिति सदस्यों ने स्पष्ट किया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ शहर की सुंदरता और विरासत संरक्षण भी प्राथमिकता में रहेगा। भिलाई में निकाली जाएगी भोले बाबा की भव्य बारात भिलाई में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली जाएगी। यह बारात 15 फरवरी को आयोजित होगी, जिसे एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के साथ-साथ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज कराने की तैयारी है। इस बारात में अलग-अलग राज्यों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन में करीब 4 हजार से अधिक राम, रावण, विभीषण, किन्नर, भूत-पिशाच, राक्षस और अन्य वेशभूषा में कलाकार शामिल होंगे। केरल की झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र महाशिवरात्रि के दिन भिलाई शहर हर-हर महादेव, जय श्रीराम और बोल बम के जयकारों से गूंज उठेगा। केरल की झांकियों में शिव विवाह और देवी-देवताओं की झलक देखने को मिलेगी। बारात का रूट और समय भोले बाबा की बारात दोपहर 2 बजे इंदिरा नगर हथखोज, वार्ड नंबर 1 से रवाना होगी। बारात की शुरुआत राम जानकी शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ होगी। इसके बाद बारात ट्रांसपोर्ट नगर, केनाल रोड, कार्तिकेय चौक, बोलबम चौक, नंदी तिराहा, जोन-1 शिव मंदिर जोन-2 श्रीराम चौक और अंत में दुर्गा मैदान, खुर्सीपार में विवाह स्थल पर समापन होगा



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!