Uncategorized

दशकों का अंधेरा हुआ दूर: नारायणपुर के गारपा गांव में पहली बार पहुंची बिजली, 48 परिवारों के जीवन में नया सवेरा

15 अगस्त विज्ञापन


सीएम विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित नियद नेल्लानार योजना’ (आपका अच्छा गांव) के तहत नारायणपुर जिले के सुदूर वनांचल ग्राम गारपा में आजादी के दशको …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 15 Apr 2026 02:33:15 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Apr 2026 02:33:15 PM (IST)

गारपा में आजादी के बाद पहली बार बिजली की रोशनी पहुंची है

HighLights

  1. गारपा में आजादी के बाद पहली बार बिजली की रोशनी पहुंची है
  2. गांव के 48 परिवारों को पहली बार घरेलू बिजली कनेक्शन मिला
  3. यह सफलता बस्तर के बदलते स्वरूप की एक जीवंत मिसाल है

नईदुनिया न्यूज नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की बयार अब उन कोनों तक पहुंच रही है, जहां कभी सिर्फ खौफ और अंधेरे का राज था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित नियद नेल्लानार योजना’ (आपका अच्छा गांव) के तहत नारायणपुर जिले के सुदूर वनांचल ग्राम गारपा में आजादी के दशकों बाद पहली बार बिजली की रोशनी पहुंची है।

जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर, घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों के बीच बसे गारपा गांव के लिए यह पल किसी ऐतिहासिक उत्सव से कम नहीं है। कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन में प्रशासन ने चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों को मात देते हुए विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण किया।

उक्त परियोजना लागत लगभग 55 लाख रुपये की लागत से लाइन विस्तार का कार्य किया गया। गांव के 48 परिवारों को पहली बार घरेलू बिजली कनेक्शन प्रदान किया गया है। बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता कुमार लाल उइके के अनुसार, घने जंगल और सीमित संसाधनों के बावजूद टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए समय पर काम पूरा किया।

बदलेगी गांव की सूरत

बिजली पहुंचने से अब गारपा के बच्चों को रात में पढ़ाई करने में आसानी होगी। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और ग्रामीणों के आर्थिक उत्थान के नए रास्ते खुलेंगे। ग्रामीणों ने शासन की इस पहल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!