Uncategorized

Dhurandhar 2 Collection Day 2: ‘धुरंधर 2’ को दूसरे दिन निगेटिव रिव्यू का हुआ नुकसान? ‘पुष्पा 2’ से रही पीछे

15 अगस्त विज्ञापन



रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का रिलीज के बाद से ही शोर सुनाई दे रहा है। फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह था। इस वजह से एडवांस बुकिंग में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। पहले दिन इसका असर भी बॉक्स ऑफिस पर दिखा। अब जानते हैं कि दूसरे दिन कैसा रहा ‘धुरंधर 2’ का हाल?




Trending Videos

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 2 Ranveer Singh Movie Earnings Beat SRK Jawan On Second Day Aditya Dhar

धुरंधर 2
– फोटो : सोशल मीडिया


दूसरे दिन की कमाई

‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी अच्छी शुरुआत की थी। पेड प्रिव्यू में 43 करोड़ रुपए जुटाने वाली ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। अब फिल्म के दूसरे दिन की भी कमाई सामने आ गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 72.69 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। देर रात ये आंकड़े बदल भी सकते हैं। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन अब 218.24 करोड़ रुपए हो गया है।


Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 2 Ranveer Singh Movie Earnings Beat SRK Jawan On Second Day Aditya Dhar

धुरंधर 2
– फोटो : सोशल मीडिया


पहले दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग काफी जबरदस्त रही थी। इसलिए फिल्म ने पहले दिन ही 100 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर लिया। फिल्म ने अपने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी। इसके बाद अब दूसरे दिन फिल्म की कमाई और भी बढ़ने की उम्मीद थी। हालांकि, अभी तक फिल्म दूसरे दिन सिर्फ 72.69 करोड़ रुपए ही जुटा पाई है।


Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 2 Ranveer Singh Movie Earnings Beat SRK Jawan On Second Day Aditya Dhar

धुरंधर 2
– फोटो : सोशल मीडिया


वर्ल्डवाइड कलेक्शन 250 करोड़ के पार

फिल्म वर्ल्डवाइड भी लगातार अच्छी कमाई कर रही है। खबर लिखे जाने तक ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 258.40 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। हालांकि, ये ग्रॉस कलेक्शन के आधार पर है। इसके अभी देर रात तक बढ़ने की भी उम्मीद है।


Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 2 Ranveer Singh Movie Earnings Beat SRK Jawan On Second Day Aditya Dhar

पुष्पा 2 और जवान
– फोटो : सोशल मीडिया


दूसरे दिन शाहरुख की ‘जवान’ को छोड़ा पीछे, ‘पुष्पा 2’ अभी भी आगे

‘धुरंधर 2’ ने अपने दूसरे दिन के कलेक्शन के मामले में ‘धुरंधर’ पार्ट 1 और शाहरुख खान की ‘जवान’ को पीछे छोड़ दिया है। ‘धुरंधर’ जहां दूसरे दिन सिर्फ 32 करोड़ रुपए ही जुटा पाई थी। वहीं ‘जवान’ ने दूसरे दिन 53.23 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। हालांकि, ‘धुरंधर 2’ अभी भी ‘पुष्पा 2’ से पीछे है, जिसने दूसरे दिन 93.80 करोड़ रुपए की कमाई की थी।




Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!