Uncategorized

दुर्ग में खाद्य विभाग की छापेमारी: नाश्ता सेंटर संचालक के पास से 22 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, मकान में छिपाकर रखे थे – durg-bhilai News

15 अगस्त विज्ञापन


दुर्ग-भिलाई2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

विभाग के मुताबिक ये सिलेंडर घरेलू उपयोग के लिए होते हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल दुकान में व्यावसायिक कार्य के लिए किया जा रहा था, जो नियमों के खिलाफ है।

खाद्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई।

खाद्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई।

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर कार्रवाई

खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि इलाके में घरेलू गैस का गलत तरीके से उपयोग किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जांच के दौरान पाया गया कि प्रतिष्ठान में बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर रखे गए थे। इन सिलेंडरों का उपयोग खाना बनाने जैसे व्यावसायिक कार्यों में किया जा रहा था, जो नियमों के खिलाफ है।

अनियमितता पाए जाने के बाद विभाग ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नाश्ता व्यापारी के पास मिले 22 घरेलू गैस सिलेंडर, सभी को किया जब्त।

नाश्ता व्यापारी के पास मिले 22 घरेलू गैस सिलेंडर, सभी को किया जब्त।

बड़ी मात्रा में स्टॉक कर रखा था घरेलू सिलेंडर

अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस सब्सिडी के तहत लोगों को सस्ती दर पर उपलब्ध कराई जाती है, लेकिन संबंधित व्यापारी इसका उपयोग व्यावसायिक कार्यों में कर रहा था। इसकी सूचना विभाग को मिली थी। जांच में यह भी सामने आया कि व्यापारी ने बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडरों का अवैध स्टॉक कर रखा था। टीम ने मौके पर दबिश देकर वैधानिक कार्रवाई की।

भाग लगातार कर रहा कार्रवाई

एक दिन पहले ही खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की थी। ग्राम पंचायत रसमडा के बोरई इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर स्थित पापुशा गैसेस प्राइवेट लिमिटेड पर अचानक छापा मारा गया था। यहां कान्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया लिमिटेड के जरिए ‘गो गैस’ और ‘गैस प्वाइंट’ नाम से सिलेंडरों की सप्लाई की जा रही थी।

यह सप्लाई डीलरों के माध्यम से सीधे ग्राहकों तक पहुंचाई जा रही थी। अधिकारियों के अनुसार यह कार्य सरकारी सार्वजनिक वितरण प्रणाली से अलग, समानांतर रूप से संचालित किया जा रहा था, जो नियमों के खिलाफ है।

जांच के दौरान टीम को मौके पर कुल 599 गैस सिलेंडर मिले। इसके अलावा गैस भरने के लिए 3 बड़े टैंक (बुलेट) भी पाए गए, जिनमें करीब 2841 किलोग्राम एलपीजी स्टोर था। विभाग ने सभी सामग्री को जब्त करने की कार्रवाई की।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!