धोबनपुरी और जगतरा संग्रहण केंद्र में 9.97 करोड़ का धान कम मिला, दोनों प्रभारियों पर एफआइआर

डीएमओ ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि वे वर्तमान में जिला बालोद में जिला विपणन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि जगतरा केंद्र के प्रभारी सहायक क्षेत्र अधिकारी राणारंती देव सिंह वर्मा में है। यहां 2024-25 में भंडारित धान एवं उसके उठाव का कार्यालय में उपलब्ध ऑनलाइन रिकार्ड के आधार पर जांच करने पर पर मोटा धान 34,657.469 मीट्रिक टन, पतला धान 37,620.754 मीट्रिक टन, सरना धान 19,315,714 मीट्रिक टन सहित कुल 91,593.937 मीट्रिक टन (नौ लाख पंद्रह हजार नौ सौ उन्चालिस क्विंटल सैंतीस किलो) रखा गया था। इसमें से क्रेता एवं राइस मिलरों को मोटा धान 33,749.942 मीट्रिक टन, पतला धान 36,493.385 मीट्रिक टन एवं सरना धान 18,929.535 मीट्रिक टन कुल 89,172.862 मीट्रिक टन प्रदाय किया गया है। शेष धान संग्रहण केंद्र में मोटा धान 907.527 मीट्रिक टन, पतला धान 1,127.369 मीट्रिक टन एवं सरना धान 386.179 मीट्रिक टन समेत कुल 2,421.075 मीट्रिक टन (चौबीस हजार दो सौ दस क्विंटल, पचहत्तर किलो) धान पाया जाना था। जांच के दौरान मोटा धान 907.527 मीट्रिक टन, पतला धान 1,127.369 मीट्रिक टन, सरना धान 386.179 मीट्रिक टन के हिसाब से कुल 5 करोड़ 59 लाख 10 हजार 198 रुपए कमी पाई गई है, जिससे शासन को क्षति पहुंची।




