Uncategorized

Hareli Tihar: सीएम साय बोले- मोदी की गारंटी का हर वादा सरकार ने पूरा किया

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में सावन अमावस्या (Sawan Amavasya) पर 24 जुलाई को हरेली तिहार धूमधाम से मनाया गया। का गरिमामय आयोजन हुआ। हरेली तिहार (Hareli Tihar) के लिए पूरे परिसर को ग्रामीण परिवेश में सजाया गया था। इस मौके पर सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि किसानों (Farmers) की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार का मुख्य ध्येय है। हरेली तिहारछत्तीसगढ़ की परंपरा, प्रकृति और खेती-किसानी से जुड़ा ऐसा पर्व है, जो हमें अपने मूल से जोड़ता है। आज पूरा छत्तीसगढ़ हरेली की खुशी में डूबा है। सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में हम लगातार कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की गारंटी का हर वादा हमारी सरकार ने पूरा किया है। सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: प्रसंगवश: खेती-किसानी के समय खाद को लेकर जूझते अन्नदाता



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!