Uncategorized

CWG 2026 Day-6 Live: भारोत्तोलन में हरजिंदर कौर ने जीता रजत पदक; मुक्केबाजी में तीन मेडल पक्के, परवीन हारीं

15 अगस्त विज्ञापन


12:55 AM, 29-Jul-2026

हरिंजदर ने जीता रजत पदक

भारतीय भारोत्तोलक हरजिंदर कौर ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 69 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता है। हरजिंदर कौर ने 69 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 227 किलो (101+126) किलो वजन उठाया

स्नैच में दमदार प्रदर्शन

भारोत्तोलक हरजिंदर कौर ने महिला 69 किलो वजन वर्ग के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। हरजिंदर ने स्नैच के पहले प्रयास में 96 किलो वजन उठाया। इसके बाद अगले प्रयास में उन्होंने 99 किलो और तीसरे प्रयास में 101 किलो का वजन उठाया। हरजिंदर ने इस तरह स्नैच के तीनों प्रयास में सफलतापूर्वक वजन उठाए।

कनाडा की चार्लोट सिमोनियू ने जीता गोल्ड मेडल

क्लीन एंड जर्क में भी हरजिंदर का प्रदर्शन दमदार रहा। उन्होंने 120 किलो वजन उठाकर शुरुआत की और फिर अगले प्रयास में 123 किलो वजन उठाया। तीसरे प्रयास में हरजिंदर ने वजन बढ़ाने का फैसला किया और 126 किलो उठाने में सफल रहीं। हरजिंदर एक समय स्वर्ण पदक की दौड़ में आगे चल रही थीं, लेकिन कनाडा की चार्लोट सिमोनियू ने कुल 240 किलो (108+132) वजन उठाकर स्वर्ण अपने नाम किया।

12:40 AM, 29-Jul-2026

CWG 2026 Day-6 Live: मुक्केबाज जादूमणि सिंह का पदक पक्का

भारतीय मुक्केबाज जादूमणि सिंह ने 5-0 से शानदार जीत दर्ज की है। जादूमणि ने पुरुष 55 किग्रा में जांबिया के खिलाड़ी मवेंगो मवाले को सर्वसम्मत फैसले में हराया। इस तरह जादूमणि ने भी पदक पक्का कर लिया है। मुक्केबाजी में भारत के तीन पदक पक्के हो गए हैं। 

12:08 AM, 29-Jul-2026

CWG 2026 Day-6 Live: पूजा का शानदार प्रयास

पूजा सिंह ने महिला ऊंची कूद के फाइनल में अपने दूसरे प्रयास में 1.77 मीटर का सफल प्रयास किया। इससे पहले उन्होंने 1.72 मीटर का प्रयास किया था।

11:58 PM, 28-Jul-2026

CWG 2026 Day-6 Live: महिला ऊंची कूद का फाइनल जारी

महिला ऊंची कूद का फाइनल जारी है। भारत की ओर से इसमें पूजा सिंह चुनौती पेश कर रही हैं। पूजा ने 1.72 मीटर का प्रयास किया है। 

11:51 PM, 28-Jul-2026

CWG 2026 Day-6 Live: हरजिंदर का स्नैच में दमदार प्रदर्शन

भारतीय भारोत्तोलक हरजिंदर कौर ने महिला 69 किलो वजन वर्ग के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। हरजिंदर ने स्नैच के पहले प्रयास में 96 किलो वजन उठाया। इसके बाद अगले प्रयास में उन्होंने 99 किलो और तीसरे प्रयास में 101 किलो का वजन उठाया। हरजिंदर ने इस तरह स्नैच के तीनों प्रयास में सफलतापूर्वक वजन उठाए। अब क्लीन एंड जर्क में उन्होंने पहले प्रयास में 120 किलो वजन रजिस्टर कराया है। 

11:49 PM, 28-Jul-2026

CWG 2026 Day-6 Live: लॉन बॉल में भारत को मिली जीत

लॉन बॉल पुरुष एकल पेयर्स के सेक्शन बी राउंड 1 मुकाबले में भारत को जीत मिली है। नवनीत सिंह और दिनेश कुमार की जोड़ी ने कुक आइलैंड के इपी पोएला और जेसन लिंडसे को टाई ब्रेक में 1-0 से हराया। दोनों टीमों के बीच मैच 1-1 की बराबरी पर था जिसके बाद टाई ब्रेक में भारतीय जोड़ी ने बाजी मारी। 

 

11:45 PM, 28-Jul-2026

CWG 2026 Day-6 Live: मुक्केबाज परवीन हारीं

भारतीय मुक्केबाज परवीन को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। परवीन को महिला 65 किग्रा में इंग्लैंड की साचा हिकी ने खंडित फैसले में 3-2 से हराया। परवीन अगर ये मुकाबला जीत लेतीं तो भारत के लिए पदक पक्का कर लेतीं। अब तक मुक्केबाजी में भारत दो पदक पक्के कर चुका है। 

11:41 PM, 28-Jul-2026

CWG 2026 Day-6 Live: पैरा तैराकी में मिली निराशा

पैरा तैराकी में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 के फाइनल में भारत के रवि बुडिगिना और इमाम अली पदक लाने से चूक गए। बुडिगिना ने फाइनल में 25.68 सेकेंड का समय लिया और वह आठ पैरा तैराकों में छठे स्थान पर रहे। वहीं, इमाम ने 28.28 सेकेंड का समय लिया और वह आठवें नंबर पर रहे। 

11:20 PM, 28-Jul-2026

CWG 2026 Day-6 Live: भारोत्तोलक हरजिंदर कौर पेश कर रहीं चुनौती

भारतीय महिला भारोत्तोलक हरजिंदर कौर 69 किलो वर्ग के फाइनल में चुनौती पेश कर रही हैं। भारोत्तोलन में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है और हरजिंदर से पदक लाने की उम्मीद है। हरजिंदर ने स्नैच के पहले प्रयास में 95 किलो वजन रजिस्टर कराया है। 

11:15 PM, 28-Jul-2026

CWG 2026 Day-6 Live: प्रिया ने भी पदक पक्का किया

भारतीय महिला मुक्केबाज प्रिया ने सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ मुक्केबाजी में भारत के लिए एक और पदक पक्का कर लिया है। प्रिया ने महिला 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में स्कॉटलैंड की नियामह मिचेल को खंडित फैसले में 4-1 से हराया। प्रिया से पहले प्रीति ने भी महिला 54 किग्रा वर्ग में पदक पक्का किया था। प्रिया मिचेल के खिलाफ पहले राउंड में पिछड़ गई थीं, लेकिन उन्होंने दूसरे राउंड में दमदार वापसी की और मैच का रुख पलट दिया। तीसरे राउंड में भी प्रिया हावी रहीं। 



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!