Uncategorized

धमतरी में ट्रक से कुचलकर व्यक्ति की मौत: कोलियरी चौक पर हादसे के बाद हंगामा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम – Dhamtari News

15 अगस्त विज्ञापन


धमतरी जिले के कोलियरी चौक पर देर रात एक ट्रक की चपेट में आने से 47 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सिहावा रोड पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया।

.

जानकारी के अनुसार, ग्राम कलर तराई निवासी अशोक सिन्हा (47) अपने काम से लौट रहे थे। उन्होंने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर कुछ सामान खरीदा था और वहीं खड़े थे। इसी दौरान धमतरी से नगरी की ओर जा रहे चावल से भरे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। अशोक सिन्हा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

घटना के बाद कोलियरी चौक पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। उन्होंने ट्रक को रोक लिया और शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची एंबुलेंस को भी आगे नहीं जाने दिया।

सूचना मिलने पर सीएसपी और दो थाना प्रभारियों सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई इस घटना की पुलिस जांच में जुटी हुई है। रोड पर आधे घंटे से अधिक समय से जाम लगा हुआ है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!