Uncategorized

धमतरी में 24 घंटे में चाकूबाजी की दूसरी घटना: नाबालिगों को शोर मचाने से रोकने पर मारा चाकू, आंतें बाहर निकली, रायपुर रेफर – Dhamtari News

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक हत्या के ठीक दूसरी रात फिर चाकूबाजी की घटना हुई है। सिटी थाना कोतवाली क्षेत्र के दानी टोला वार्ड में शुक्रवार रात करीब 12 बजे विकास ध्रुव नाम के 25 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला किया गया।

.

घटना के समय विकास अपने घर में सो रहा था। बाहर कुछ नाबालिग शोर मचा रहे थे। विकास ने उन्हें मना किया, जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद तीन नाबालिगों ने विकास पर चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि युवक की आंतें बाहर निकल गईं।

घायल रायपुर रेफर

घायल विकास को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। विकास पेशे से हम्माल है। यह घटना उसी क्षेत्र में हुई है, जहां एक दिन पहले चाकूबाजी से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

बता दें कि, दोनों चाकूबाजी की घटना लगातार दो दिनों तक हुई। जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा युवक घायल हो गया। दोनों वार्डों की घटनाओं में घटना स्थल की दूरी करीब 500 मीटर है। दानीटोला वार्ड और महिमासागर वार्ड लगा हुआ है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!