Uncategorized

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, कांकेर में सड़क हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नरहरपुर मार्ग पर गुरुवार शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। इस दर्दनाक हाद …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 20 Mar 2026 01:23:25 AM (IST)Updated Date: Fri, 20 Mar 2026 04:40:34 AM (IST)

कांकेर में सड़क हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौत

HighLights

  1. सड़क हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौत
  2. बोलेरो की टक्कर से उजड़ा परिवार
  3. परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल

नईदुनिया प्रतिनिधि, कांकेर। जिले के नरहरपुर मार्ग पर गुरुवार शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। जिस घर में कुछ ही दिनों बाद शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब शोक का माहौल है। इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई, जबकि परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल है।

यह हादसा जुनवानी चौक के आगे चनार मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बोलेरो ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार ग्राम बनसागर निवासी विकास शोरी अपनी भाभी शिवकुमारी शोरी और भतीजी प्रीति शोरी के साथ बाइक (CG 19 BC 2708) से कांकेर जा रहे थे। शाम करीब 7 बजे कांकेर की ओर से आ रही बोलेरो (CG 19 BF 2816) ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल कोमलदेव अस्पताल, कांकेर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिवकुमारी शोरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल प्रीति शोरी को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। घटना में विकास शोरी को सिर, दोनों पैर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि परिवार पहले ही कई दुखों से गुजर चुका था। बचपन में पिता का साया उठ गया था और कुछ वर्ष पूर्व भाई की भी असमय मृत्यु हो चुकी थी। अब इस हादसे ने मां और बेटी को भी छीन लिया, जिससे परिवार पूरी तरह टूट गया है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!