Uncategorized

Dhar BhojshalaTemple Live: भोजशाला में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, लोग शंख बजाकर मना रहे उत्सव; प्रशासन अलर्ट

15 अगस्त विज्ञापन


11:49 AM, 22-May-2026

MP: भोजशाला के लिए संघर्ष करने वाले विमल गोधा भी पहुंचे मां वाग्देवी के दरबार पर


92 वर्षीय विमल गोधा मां वाग्देवी के दर्शन के लिए आए।
– फोटो : अमर उजाला

भोजशाला के लिए संघर्ष करने वाले 92 वर्षीय विमल गोधा भी मां वाग्देवी के दर्शन के लिए आए हैं। भोजशाला परिसर को को वंदनवार से सजाया गया है। लोग शंख बजा कर उत्सव मना रहे हैं। 12 बजे के बाद दर्शन करने वालों की और भीड़ बढ़ने की संभावना है।

 

11:24 AM, 22-May-2026

Dhar: ‘आज सुबह अपना सारा काम छोड़कर भोजशाला आए हैं’

धार जिले की स्थानीय निवासी विद्या सोनी ने कहा, “हम आज सुबह अपना सारा काम छोड़कर भोजशाला आए हैं। हम बहुत खुश हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि हम शुक्रवार के दिन यहां आ सके हैं। यह सत्य की जीत है। सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता।”

11:17 AM, 22-May-2026

भोजशाला में पूजन की तैयारी शुरू 


भोजशाला मंदिर में पूजन की तैयारी जारी।
– फोटो : अमर उजाला

धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर हाईकोर्ट के फैसले के बाद आज (22 मई) का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज होने जा रहा है। कड़े सुरक्षा पहरे के बीच आज सुबह भोजशाला में हिंदू समाज द्वारा पूजन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह करीब 721 वर्षों के बाद पहला मौका है जब शुक्रवार के दिन भोजशाला में हिंदू समाज विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहा है। इसे लेकर श्रद्धालुओं और हिंदू समाज में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

11:10 AM, 22-May-2026

भोजशाला मंदिर: मां वाग्देवी को चढ़ाई चुनरी, दोपहर में होगी महाआरती


माँ वाग्देवी को चुनरी ओढ़ाकर पुष्प अर्पित किया गया।
– फोटो : अमर उजाला

सुबह तय समय पर हिंदू समाज के लोग भोजशाला परिसर पहुंचे और मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना शुरू की। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले माँ वाग्देवी को चुनरी ओढ़ाकर पुष्प अर्पित किए और गर्भगृह को भव्य रूप से सजाया। दोपहर में यहां विशाल महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

10:26 AM, 22-May-2026

भोजशाला: स्वास्थ्य सेवाएं भी अलर्ट मोड पर

भोजशाला में पुलिस अधिकारियों की तैनाती के साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं भी अलर्ट मोड पर हैं। जिला अस्पताल में 20 अतिरिक्त बेड आरक्षित किए गए हैं। आईसीयू और सामान्य वार्ड को भी तैयार रखा गया है। पांच एंबुलेंस में से चार एंबुलेंस भोजशाला परिसर के बाहर तैनात रहेंगी। इसके अलावा, 12 सदस्यीय मेडिकल टीम देर शाम तक मौके पर मौजूद रहेगी।

10:08 AM, 22-May-2026

Bhojshala: प्रशासनिक गाइडलाइन का पालन करें व अमन-चैन बनाए रखें- अब्दुल समद

कमाल मौला मस्जिद के सदर अब्दुल समद ने कहा, “यहाँ पिछले 700 साल से जुमे की नमाज अदा की जाती रही है। इस परंपरा के प्रभावित होने से समाज में दुख जरूर है, लेकिन हमारी लड़ाई पूरी तरह संवैधानिक और कानूनी दायरे में है।” सदर और शहर काजी ने उम्मीद जताई है कि शुक्रवार दोपहर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत या ‘स्टे’ मिल सकता है। उन्होंने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट से स्टे मिलेगा, तब मुस्लिम समाज पूरे सम्मान के साथ पहले की तरह नमाज अदा करेगा। तब तक सभी लोग प्रशासनिक गाइडलाइन का पालन करें और अमन-चैन बनाए रखें।

10:06 AM, 22-May-2026

Dhar: धार कलेक्टर ने जानें क्या कहा?

इस बीच धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने कहा कि शहर में शांति, सौहार्द और भाईचारा बना रहे, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आम जनता से हमारी अपील है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें।

 

10:04 AM, 22-May-2026

Bhojshala:अस्थायी जेल से साइबर मॉनिटरिंग तक, प्रशासन पूरी तरह सतर्क

आरती के दौरान भोजशाला का पूरा माहौल भक्तिमय रहा। मंदिर परिसर के अंदर शंख और वैदिक मंत्रों की गूंज सुनाई दी। मां वीणावादनी की विधि-विधान से पूजा आयोजित की गई। बता दें, कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने जेल वाहन, वज्र वाहन, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को अलर्ट पर रखा है। गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें और अस्थायी जेल की व्यवस्था की गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर भड़काऊ या भ्रामक पोस्ट पर कड़ी नजर रखी जा रही है। साइबर सेल लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से दूर रहकर शांति बनाए रखने की अपील की है।

ये भी पढ़ें- Dhar Bhojshala: याचिकाकर्ता ने एएसआई को लिखा पत्र-सर्वे में निकली मूर्तियां भोजशाला में फिर से स्थापित करें

09:52 AM, 22-May-2026

धार भोजशाला मंदिर: बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात

धार भोजशाला मंदिर को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को किसी प्रकार की तनाव पूर्ण स्थिति निर्मित न हो इसके लिए प्रशासन सख्त है। ताकि कानून व्यवस्था कायम रहे। शांति बनी रहे। इसके लिए शहर में 2200 पुलिसकर्मी,  सीआरपीएफ और एसएएफ तैनात हैं। ड्रोन, सीसीटीवी और बाइक पुलिस टीम निगरानी कर रही है।

बता दें, भोजशाला की सुरक्षा को तीन स्तरों में विभाजित किया गया है। शहर के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी पुलिस बल तैनात रहेगा। धार में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की दो कंपनियां भी तैनात की गई हैं। इसके अलावा आसपास के जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। प्रशासन ने जुलूस-महाआरती की अनुमति से इनकार करते हुए धारा 144 लागू रखी है।

ये भी पढ़ें- Dhar Bhojshala: भोजशाला में आज महाआरती व धार की मस्जिदों में होगी नमाज, प्रशासन अलर्ट मोड पर; सुरक्षा बढ़ाई गई

09:40 AM, 22-May-2026

Dhar BhojshalaTemple Live: भोजशाला में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, लोग शंख बजाकर मना रहे उत्सव; प्रशासन अलर्ट

धार भोजशाला मंदिर को लेकर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के फैसले के बाद देशभर में हिंदू पक्ष में खुशी की लहर है। वहीं, आज यह पहला मौका है, जब धार की भोजशाला में शुक्रवार को नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। सुबह आरती आयोजित की गई। बता दें, फैसले के ठीक एक सप्ताह पहले भोजशाला में आखिरी बार नमाज पढ़ी गई थी। हालांकि, उच्च न्यायालय के फैसले को मुस्लिम पक्ष ने सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी है। 21 मई को रात साढ़े आठ बजे विशेष अनुमति याचिका दायर की गई है।

आज इस याचिका पर सुनवाई हो सकती है। वहीं, संभावित तनाव को देखते हुए प्रशासन सख्त है। कानून-व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए धार प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विशेष पुलिस बल जिले में मौजूद है। आस-पास जिलों में पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया है। 

 





Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!