Uncategorized
सुरक्षा दीवारें पूरी तरह से गायब, एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा

राजधानी में नागरिकों की सुविधा के लिए निर्मित एक्सप्रेस-वे इन दिनों लगातार हादसों का गवाह बनता जा रहा है। एक्सप्रेस-वे पर राहगीरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। दोनों किनारों पर बनी सुरक्षा दीवारें पूरी तरह से गायब हो चुकी हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। राहगीरों की सुरक्षा के नाम पर फिलहाल अरमान नाला के पास एक्सप्रेस-वे के किनारे अस्थायी बैरिकेड्स लगाए गए हैं। चिंताजनक बात यह है कि ये बैरिकेड्स बांस और हल्की लकड़ी से बनाए गए हैं, जिन्हें देखकर यह विश्वास करना मुश्किल है कि वे किसी वाहन को नाले में गिरने से रोक पाएंगे। इस तरह के इंतजाम राहगीरों की सुरक्षा के साथ मजाक से कम नहीं हैं।
15 अगस्त विज्ञापन




