Uncategorized

धान खरीदी में पारदर्शिता, कलेक्टर ने राइस मिलर्स को चेताया: लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई, जीपीएस-सीसीटीवी अनिवार्य – Mungeli News

15 अगस्त विज्ञापन




मुंगेली जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और समय पर पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। इसी क्रम में, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज जिला कलेक्टोरेट के मनियारी सभा कक्ष में जिले के राइस मिलर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने धान परिवहन में उपयोग होने वाले सभी वाहनों में जीपीएस सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाने और राइस मिलों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर धान खरीदी पूरी करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने मिलर्स को धान उठाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया और कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राइस मिलर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी कलेक्टर ने चेतावनी दी कि धान खरीदी और कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित राइस मिलर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बैठक में कहा कि बिना जीपीएस वाले वाहनों से धान परिवहन की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने राइस मिल परिसरों में सीसीटीवी के माध्यम से लगातार निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने अवैध कस्टम मिलिंग, ओवरलोडिंग और रीसाइक्लिंग में शामिल राइस मिलर्स के विरुद्ध जांच रिपोर्ट के आधार पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही। प्रशासनिक अधिकारियों ने राइस मिलर्स को शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने और धान खरीदी प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने दोहराया कि किसानों के हितों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनके एक-एक दाने की खरीदी पारदर्शी तरीके से की जाएगी। किसी भी प्रकार की अनियमितता, फर्जीवाड़ा या लापरवाही पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय और अपर कलेक्टर जी.एल.यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!