Uncategorized

डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा का रक्तदान: बेलतरा विधायक की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, बांटे हेलमेट – Bilaspur (Chhattisgarh) News

15 अगस्त विज्ञापन


बिलासपुर में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया

बिलासपुर में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 71वीं पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। पुराने बस स्टैंड स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।

.

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में अपोलो हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर में भाग लिया। विधायक शुक्ला ने रक्तदान करने वाले युवाओं को हेलमेट, प्रशस्ति पत्र और गिफ्ट हैम्पर भेंट किए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, उपाध्यक्ष तिलक साहू समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि सभा में नगर विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने डॉ मुखर्जी के योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि आजाद भारत के प्रथम उद्योग मंत्री के रूप में मुखर्जी ने देश में औद्योगीकरण की नींव रखी। भिलाई, राउरकेला और बोकारो स्टील प्लांट की स्थापना में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन परियोजनाओं को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत का तीर्थ कहा था।

विधायक सुशांत शुक्ला बोले- संवैधानिक व्यवस्था के लिए शहादत दी

बेलतरा के विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि देश के राजनीतिक मानचित्र में संवैधानिक व्यवस्था स्थापित करने के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। वे आजाद भारत में पहली शहादत देने वाले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने “एक विधान, एक निशान, एक प्रधान” की वकालत करते हुए कश्मीर में धारा 370 का जीवन पर्यंत विरोध किया और अपने प्राणों की आहुति दे दी।

शुक्ला ने कहा कि उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देना हर राष्ट्रवादी नागरिक के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) मोहित जायसवाल, बिलासपुर शहर के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, अमरजीत सिंह दुआ, पूर्व मेयर किशोर राय, राजेश मिश्रा, कृष्ण कुमार कौशिक, योगेश बोले, अजीत सिंह भोगल, लक्ष्मीनारायण कश्यप, विजय ताम्रकार, प्रवीरसेन गुप्ता, राजेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!