Uncategorized

Cyclone Ditwah: श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद दक्षिण भारत की ओर बढ़ रहा तूफान, मूसलाधार बारिश-तेज हवाएं जारी

15 अगस्त विज्ञापन


चक्रवात दित्वाह तेजी से दक्षिणी भारत के तटों की ओर बढ़ रहा है। श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद भारत में इसे लेकर रेड अलर्ट है। पड़ोसी देश श्रीलंका में इस तूफान से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई और इतने ही लापता हैं। ऐसे में श्रीलंका से अब यह चक्रवात दित्वाह भारत के दक्षिणी तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह तक तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटों पर इसके पहुंचने की संभावना है। इस तूफान से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी सर्वाधिक प्रभावित होने वाले राज्य बताएं जा रहे हैं।

ताजा जानकारी के अनुसार चक्रवात दित्वाह तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटों के और करीब पहुंच गया है। इस तूफान के प्रभाव के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है।  चक्रवात उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और रविवार तड़के तक उत्तरी तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों को पार करते हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास पहुंच जाएगा।

35 से अधिक उड़ानें रद्द, ट्रेनों पर भी असर

चेन्नई एयरपोर्ट पर चक्रवात के असर के चलते 35 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। वहीं कई ट्रेनों के रूट और शेड्यूल पर भी असर पड़ा है। तमिलनाडु के रामनाथपुरम और नागपट्टिनम जिले सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं। चक्रवात के मद्देनजर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को रेल सेवाओं में न्यूनतम व्यवधान और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयारियों की समीक्षा की।

तूफान को लेकर मौसम विभाग ने कहा, “इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 30 नवंबर की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुँचने की बहुत संभावना है।” इसमें आगे कहा गया है कि आधी रात तक तूफान तमिलनाडु-पुड्डुचेरी के समुद्र तट से कम से कम 60 किमी, सुबह तक 50 किमी और 30 नवंबर की शाम तक 25 किमी दूर होगा।

ये भी पढ़ें: Cyclone Ditwah: पुडुचेरी केंद्रीय विवि में चक्रवात दित्वा के कारण परीक्षाएं स्थगित, कक्षाओं में भी अवकाश घोषित

आईएमडी ने पहले चेतावनी दी थी कि साइक्लोन थोड़ा और तेज हो सकता है, साथ ही कहा था कि इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और रविवार को भारत में लैंडफॉल करने की संभावना है। मौसम विभाग ने 29 से 30 नवंबर तक राज्य के दक्षिणी और कावेरी डेल्टा जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

दित्वाह ने श्रीलंका में मचाया कहर

चक्रवात दित्वाह श्रीलंका में भयानक तबाही के बाद भारत की ओर बढ़ा है। राष्ट्रपति दिसानायके ने आपातकाल लागू किया। अस्पताल, सेना और राहत एजेंसियों को तेजी से काम करने का आदेश। सरकारी आंकड़े के मुताबिक, अब तक 153 लोगों की मौत, 171 से ज्यादा लापता हैं।हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं। वहीं भारत ने 27 टन राहत सामग्री और बचाव दल भेजे हैं। कोलंबो एयरपोर्ट पर फंसे भारतीयों की मदद के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन शुरू की गई है।

संबंधित खबर से जुड़ा वीडियो

 





Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!