Uncategorized

CWC Meeting LIVE : सदाकत आश्रम में CWC की बैठक शुरू; पवन खेड़ा बोले- वोट चोरी हो रही

15 अगस्त विज्ञापन


10:48 AM, 24-Sep-2025

CWC की बैठक शुरू

CWC की बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में कांग्रेसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सचिन पायलट, रमन सिंह, भक्त चरण दास, समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हैं। 

10:15 AM, 24-Sep-2025


सदाकत आश्रम में लगे कट आउट में दिखे कांग्रेस के दिग्गज।
– फोटो : अमर उजाला

पटना पहुंचे राहुल गांधी

राहुल गांधी पटना पहुंच चुके हैं। पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। वहां से वो सदाकत आश्रम पहुंच रहे। इसके बाद कांग्रेस की बैठक शुरू होगी।  सदाकत आश्रम के गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ है। सभी लोग राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं। 

09:56 AM, 24-Sep-2025

जानिए पवन खेड़ा ने क्या कहा

राहुल गांधी कुछ ही देर में पटना पहुंचेंगे। इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार षड्यंत्र कर वोट चोरी कर रही है। चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर जनता के साथ साजिश रच रही है। देश की संपति को लूटकर अदानी को दे रही है। 

09:14 AM, 24-Sep-2025


सदाकत आश्रम के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता।
– फोटो : अमर उजाला

सदाकत आश्रम के बाहर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़

बिहार प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय सदाकत आश्रम के अंदर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। बाहर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ता की भीड़ है। बिना पास किसी भी नेता को इंट्री नहीं है। आश्रम के अंदर और बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई हैं 

08:52 AM, 24-Sep-2025

राहुल गांधी पटना के लिए निकले

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दिल्ली से पटना के लिए निकल चुके हैं। उनके साथ सोनिया और प्रियंका गांधी नहीं आ रही हैं। इधर, गांधी परिवार के स्वागत में पहले से ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पटना एयरपोर्ट पर मौजूद हैं। 

08:05 AM, 24-Sep-2025

प्रभारी बोले- ‘कांग्रेस दूसरा ‘स्वतंत्रता संग्राम’ लड़ रही है’

कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि बिहार में कांग्रेस दूसरा ‘स्वतंत्रता संग्राम’ लड़ रही है। उन्होंने BJP पर केंद्र में सत्ता का दुरुपयोग करने और ‘वोट चोरी’ जैसे अनुचित साधनों का उपयोग करने का आरोप लगाया। यह बैठक पार्टी के लिए चुनावी रणनीति को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को संगठित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

07:48 AM, 24-Sep-2025

सोनिया-राहुल के अलावा तीन मुख्यमंत्री भी आ रहे

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि बैठक में पूरे देश से पार्टी के वरिष्ठ नेता आ रहे हैं। इनमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी के अलावा तीन राज्य के मुख्यमंत्री (हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू, तेलंगाना के रेवंत रेड्डी और कर्नाटक के सिद्धरमैया) भी शामिल हैं। इसके अलावा सभी राज्य के प्रदेश अध्यक्ष, कई वरिष्ठ सांसद शामिल होंगे। 

Congress : कांग्रेस कार्यसमिति के 85 सदस्यों में चार बिहारी; किसकी कितनी ताकत, बिहार चुनाव से कैसा वास्ता?

07:31 AM, 24-Sep-2025

CWC Meeting LIVE : सदाकत आश्रम में CWC की बैठक शुरू; पवन खेड़ा बोले- वोट चोरी हो रही

आज कांग्रेस के लिए खास दिन है। क्योंकि देश को स्वतंत्रता मिलने के बाद पहली बार बिहार में कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक आयोजित हो रही है। बैठक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत देशभर से 150 से अधिक वरिष्ठ कांग्रेसी शामिल होंगे। बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आज CWC की बैठक हो रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई वरिष्ठ नेता पटना पहुंच चुके हैं। इस कार्यक्रम से हमारे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। बैठक काफी महत्वपूर्ण होगी। इसको लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें: Congress CWC Meeting : अगर यह हुआ तो बिहार में पहली बार! कांग्रेस कार्यसमिति से कम नहीं सोनिया गांधी का इंतजार



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!