Uncategorized
Cricket Betting: इंस्टाग्राम पर रील बनाने की आड़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, सटोरिया खेमानी गया जेल, करण पकड़ से बाहर | Online Cricket Betting Under The Guise Of Making Instagram Reels

बाबू की गिरफ्तारी के समय पुलिस ने सट्टे की रकम खपाने के लिए इस्तेमाल किए गए कई म्यूल खातों का पता लगाया था, लेकिन अब तक किसी खाताधारक का खुलासा नहीं किया और न ही एक्शन लिया है। शहर के बड़े सटोरियों ने अब खुद की वेबसाइट और मोबाइल ऐप विकसित कर लिए हैं। महादेवबुक और अन्ना रेड्डी की तर्ज पर ये नेटवर्क संचालित किए जा रहे थे। इनके प्रचार के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों की मदद ली जाती थी। इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर तेजी से प्रचार कर युवाओं को ऑनलाइन बेटिंग के लिए प्रलोभन दिया जाता था। इसके बदले इन्फ्लुएंसरों को मोटी रकम दी जाती थी।
15 अगस्त विज्ञापन




