Uncategorized

Jashpur Accident: चलती हुई स्कूटी पर सीधे खड़ी हो गई लड़की, किया ऐसा खतरनाक काम, 2 दिन बाद हुई मौत | Jashpur Accident: A young girl died in a road accident

15 अगस्त विज्ञापन


हादसे में स्कूटी सवार एक युवती को अंदरूनी चोटें आई थी, लेकिन तीनो ने बगीचा अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद घर लौट गए थे। दो दिन बाद एक युवती के सीने में तेज दर्द उठा, तो परिजन उसे लेकर बगीचा अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। मामले में बगीचा पुलिस ने लापरवाही पूर्वक स्कूटी चला रही युवती के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार बगीचा थाना अंतर्गत ग्राम डहाटोली निवासी पुष्पा बाई पति लक्ष्मण राम उम्र 28 वर्ष को गांव की रानी नागेश दो अप्रैल के रात को घर आकर बताई कि वे शाम करीब 05:00 बजे स्कूटी क्रमांक सीजी 15 डी जेड 4661 में सवार होकर, पुष्पा की बहन चांदनी बाई एवं सरस्वती बाई को लेकर घूमने के लिए राजपुरी घाट के तरफ गए हुए थे।

वहां से होकर शाम करीब 6 बजे घर लौटते समय राजपुरी घाट नाका बेरियर के पास पंहुचे थे, उसी दौरान रानी नागेश का पहना हुआ टोपी हवा में उड़ गया, जिससे स्कूटी अनियंत्रित हो गई और तीनों गिर पड़े। हादसे में रानी नागेश को मामूली चोट आईं, वहीं सरस्वती बाई को दाहिने पैर एवं चांदनी बाई को सीना, दाहिना जांघ, दाहिना पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोट लगी।

यह भी पढ़ें

Jashpur News: शादी से चंद रोज पहले सरपंच की बेटी की मौत, जंगल में पेड़ पर लटका मिला शव, परिवार में छाया मातम

युवती की हुई मौत

हादसे के बाद तीनों शासकीय अस्पताल बगीचा आकर ईलाज कराए हैं। चांदनी का ईलाज हो जाने की बात जानने के बाद उसके परिजन दुबारा चिकित्सक के पास उसे नहीं ले गए, लेकिन दो दिन बाद 4 अप्रैल को चांदनी के सीने में अचानक तेज दर्द होने लगा और उसे लेने में कठिनाई होने लगी तब परिजन चांदनी को बगीचा अस्पताल में पहुंचे, यहां ईलाज के दौरान दोपहर को चांदनी की मौत हो गई हो गई है।

चांदनी की मौत स्कूटी चालक रानी बाई के द्वारा स्कूटी को तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक उतावलेपन से चलाते से हुई दुर्घटना के कारण होने पर मृतिका की बहन पुष्पा बाई की रिपोर्ट पर बगीचा पुलिस ने स्कूटी चालक रानी नागेश के खिलाफ धारा 106-1 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!