Uncategorized

जशपुरनगर में मुख्यमंत्री साय ने परिवार संग मनाई दीपावली, दीप जलाकर दिया सुख-समृद्धि का संदेश

15 अगस्त विज्ञापन

प्रकाश और उल्लास के महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 8 नवंबर 2026 को जशपुरनगर में अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया। मुख्यमंत्री निवास में दीपों की रोशनी और आतिशबाजी के बीच उत्सव और उल्लास का माहौल रहा।

समाचार फोटो

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने निवास के आंगन में दीप प्रज्ज्वलित कर सुख, समृद्धि और खुशहाली का संदेश दिया। उन्होंने निवास पर पहुंचे लोगों एवं कर्मचारियों के साथ भी दीपावली की खुशियां साझा कीं।

मुख्यमंत्री साय ने परिवार के सदस्यों के साथ फुलझड़ियां और अनार जलाकर पर्व का आनंद लिया। यह पल परिवार के साथ मिलकर खुशियां बांटने और आपसी प्रेम को मजबूत करने का अवसर बना।

समाचार फोटो

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली खुशियों और उमंग का त्योहार है। यह पर्व परिवार के साथ मिलकर समय बिताने, आपसी प्रेम और आत्मीयता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।

समाचार फोटो

उन्होंने आगे कहा कि यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने, आपसी सद्भाव बनाए रखने और जीवन में नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

समाचार फोटो

समाचार फोटो

समाचार फोटो

समाचार फोटो

समाचार फोटो

समाचार फोटो

समाचार फोटो

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!