Uncategorized

रायपुर में विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर दो दिवसीय आयोजन: महापौर ने खूब हंसाया और बनवाया लाइव कार्टून,“आउट ऑफ द बॉक्स” से सम्मानित हुईं 7 हस्तियां – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन




देश की एकमात्र कार्टून पत्रिका और कैक्टस संस्था द्वारा संयुक्त रूप से विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर दो दिवसीय आयोजन रायपुर में किया गया। 5 मई को मुख्य अतिथि महापौर मीनल चौबे ने विदर्भ से आए दोनों कार्टूनिस्ट से अपना अलग-अलग कैरिकेचर बनवाया। इस मौके पर महापौर अलग ही अंदाज में दिखीं और अपने उद्बोधन में लोगों को खूब हंसाया। उन्होंने कहा, कार्टून पत्रिका का कार्यक्रम गरिमामय रहता है, अन्यथा हम लोग तो दिन भर ऐसे राजनीतिक आयोजनों में रहते हैं, जहां माइक से कहा जाता है कि सीमा शर्मा महापौर का स्वागत करेंगी और पंद्रह लोग हमारा स्वागत करके चले जाते हैं और पता ही नहीं चल पाता वो कौन हैं और सीमा शर्मा कौन है। इस कार्यक्रम में तो दोनों तरफ दिग्गज लोग हैं और हम सबको व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा कि आज मैं खुद तैयार होकर इस कार्यक्रम के लिए निकली थी, लेकिन दूसरे कार्यक्रम में ही हवा-पानी ने मेरा हुलिया ही कार्टून की तरह बना दिया है। महापौर ने कार्यक्रम के बाद विदर्भ से आए दोनों कार्टूनिस्टों से अपना अलग-अलग कैरिकेचर बनवाया और उन्हें सभी घेरकर खड़े हुए थे। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया, रंगटा यूनिवर्सिटी के कुलपति जवाहर सूरीशेट्टी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के अध्यक्ष केदार गुप्ता, साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष दीपक महस्के उपस्थित थे। “आउट ऑफ द बॉक्स” से सम्मानित हुए 7 विशिष्ट जन कार्टून पत्रिका के संपादक त्र्यंबक शर्मा ने बताया कि चूंकि कार्टून का काम आउट ऑफ द बॉक्स कहा जा सकता है। इस बार इसी नाम से समाज के सात चयनित विशिष्ट जनों को “आउट ऑफ द बॉक्स” से सम्मानित किया गया। महापौर सहित सभी अतिथियों ने जिन्हें सम्मानित किया वे हैं, मेट्स यूनिवर्सिटी की फैशन डिजाइनिंग की हेड परविंदर कौर, कोपल वाणी संस्था की प्रमुख प्रिया पद्मा शर्मा, युवा संस्था के प्रमुख एम. राजीव, क्राफ्ट स्टोरी के संचालक सुधाकर सिंह, राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, पीटीआई के राज्य प्रमुख संजीव गुप्ता और रोटरी क्लब के रितेश जिंदल। कार्यक्रम में कार्टून बनवाने की मची होड़ इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि विदर्भ से आए कलाकार संजय मोरे और उमेश चरोले लोगों का लगातार कार्टून बना रहे थे और दूसरी ओर आयोजन में मंच और दर्शक दीर्घा के लोगों के बीच रोचक संवाद भी हो रहा था। कार्टून बनवाने के बाद लोग अपने अनुभव भी बता रहे थे। एक महिला ने यह बोलकर सबको हंसा दिया कि कलाकार ने मेरा कार्टून बनाते वक्त पूरे 108 बार मुझे देखा। अपना-अपना कार्टून बनवाने की होड़ चलती रही जिसमें अमर अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, धीरज अग्रवाल, समता पाठक, ए.एन. द्विवेदी, सुधाकर सिंह, रितेश जिंदल, सुरेश मिश्रा, राजीव चक्रवर्ती के साथ-साथ केदार गुप्ता ने भी अपना कार्टून बनवाया। इस मौके पर अखिल भारतीय कार्टून प्रतियोगिता की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कार्टून वाला कटआउट लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र था। लोग बड़ी मात्रा में सेल्फी विद सीएम के कटआउट के साथ सेल्फी लेते दिखे। इस मौके पर नीरज जोशी, स्वाति जोशी, मेहुल कुमार, अदिति शर्मा, विजया पाठक, अनुराग अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आरती शर्मा ने किया। दूसरे दिन रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में हुई कार्टून की कार्यशाला कुलपति ने ऐसा आयोजन हर साल विश्वविद्यालय में करने की घोषणा की 6 मई को विश्वविद्यालय के फिजिकल एजुकेशन विभाग के सभागार में यूनिवर्सिटी और बाहर के बच्चों के लिए कार्टून की कार्यशाला रखी गई। कार्यशाला का उद्घाटन कुलपति सचिदानंद शुक्ल ने किया और इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा और पीटीआई के राज्य प्रमुख संजीव गुप्ता उपस्थित थे। विदर्भ से आए कार्टूनिस्टों ने इस अवसर पर कार्टून बनाने के गुर बच्चों को बताए और उनसे ही कार्टून भी बनवाए। कार्टून पत्रिका के संपादक त्र्यंबक शर्मा ने भी किसी भी आकार को कार्टून में कैसे बदलें इसके बारे में डेमोंस्ट्रेट करके बताया। कार्यक्रम में इस बात पर भी चर्चा हुई कि बच्चों में फिजिकल एजुकेशन के साथ मेंटल एजुकेशन के लिए कार्टून कला कितनी कारगर है। अपने हाथ से बनाने की क्रिया को ध्यान से जोड़कर बताया गया कि यह हमारे लिए कितनी लाभदायक है। इस मौके पर विभाग के प्रमुख राजीव चौधरी और अन्य शिक्षक भी मौजूद थे।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!