Uncategorized

यूट्यूबर स्टार आकाश जाधव गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड: 5.68 मिलियन है फॉलोअर्स, महासमुंद में 22 दिनों में 7.86 करोड़ का गांजा पकड़ाया, ओडिशा-महाराष्ट्र नेटवर्क टूटा – Chhattisgarh News

15 अगस्त विज्ञापन


यूट्यूबर आकाश जाधव को महासमुंद पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में पकड़ा है।

छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने 7 से 29 जनवरी तक 8 अलग-अलग मामलों में 7.86 करोड़ का गांजा और नशीली सिरप जब्त किया है। पुलिस ने यूट्यूबर सहित 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा और महाराष्ट्र के रहने वाले

.

जानकारी के मुताबिक, यूट्यूबर आकाश जाधव महाराष्ट्र का रहने वाला है। उसके यूट्यूब पर 5.68 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 3 लाख 17 हजार फॉलोअर्स हैं। वह सांपों का रेस्क्यू करने का वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करता है। महासमुंद और महाराष्ट्र पुलिस ने आकाश की डेढ़ लाख की सपंत्ति भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, आकाश जाधव ओडिशा से महाराष्ट्र तक गांजा परिवहन नेटवर्क चलाने वाले मुख्य सरगना था। पुणे के एक मामले में वह पिछले 6 महीने से फरार चल रहा था। पिछले दिनों एम्बुलेंस की जरिए तस्करी किए जा रहे गांजे की खेप पुलिस ने पकड़ी थी, जो आकाश का ही था।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

एंबुलेंस के जरिए गांजा तस्करी करते पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा था।

कार में छिपाकर गांजा की तस्करी करते आरोपी पकड़ाए थे।

कार में छिपाकर गांजा की तस्करी करते आरोपी पकड़ाए थे।

कार में ही छिपाकर गांजा ले जा रहे दो लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया था।

कार में ही छिपाकर गांजा ले जा रहे दो लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया था।

कोमाखान थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता

कोमाखान थाना क्षेत्र में पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 950 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 4.75 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस मामले में महाराष्ट्र के जालना जिले के परिवहनकर्ताओं के साथ मुख्य व्यवस्थापक प्रदीप मुसदवले को गिरफ्तार किया गया है।

इसी तरह एक अन्य मामले में पुलिस ने 520 किलो गांजा (कीमत करीब 2.60 करोड़ रुपए) बरामद किया। इस मामले में पुणे के कुख्यात सोनवाने परिवार के रामदास सोनवाने, कुनाल सोनवाने और प्रतीक सोनवाने को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही ओडिशा के कालाहांडी जिले के सप्लायर रंजन दुर्गा को भी पकड़ा गया है।

महासमुंद में गांजा तस्करी करते पकड़ाए आरोपी।

महासमुंद में गांजा तस्करी करते पकड़ाए आरोपी।

ओडिशा से दुर्ग-रायपुर तक फैला नेटवर्क टूटा

सिंघोड़ा पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा पर कार्रवाई करते हुए 50 किलो गांजा (कीमत करीब 25 लाख रुपए) के साथ परिवहनकर्ता कुशल सिंह और उत्तर प्रदेश के खरीदार राघवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने 26 किलो गांजा (कीमत करीब 13 लाख रुपए) जब्त कर पुणे और महासमुंद के तस्करों के साथ ओडिशा के सप्लायर और वाहन मालिक को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा पुलिस ने नशीली सिरप के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए 146 नग नशीली सिरप जब्त की। इस कार्रवाई से ओडिशा से दुर्ग और रायपुर तक फैला नेटवर्क तोड़ा गया है। दो अन्य मामलों में पुलिस ने 32 किलो से अधिक गांजा भी जब्त किया है।

अंतरराज्यीय सीमा पर कार्रवाई करते हुए 50 किलो गांजा पकड़ा गया था।

अंतरराज्यीय सीमा पर कार्रवाई करते हुए 50 किलो गांजा पकड़ा गया था।

ओडिशा से महाराष्ट्र तक के नेटवर्क को तोड़ने कार्रवाई

पुलिस ने कंधमाल (ओडिशा) के सप्लायर शिबू बिधानी को गिरफ्तार किया है और रायपुर की समता कॉलोनी निवासी हर्षित सक्सेना को फॉरवर्ड लिंक के रूप में चिन्हित किया गया है। वहीं आरंग क्षेत्र से 4.930 किलो गांजा के साथ खरीदार ओमप्रकाश रात्रे को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मोबाइल डेटा, लोकेशन ट्रैकिंग, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और डिजिटल लेन-देन जैसे तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नशे की तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ने की कार्रवाई लगातार कर रही है।

महासमुंद जिले में गांजा तस्करी करते पकड़े गए आरोपी।

महासमुंद जिले में गांजा तस्करी करते पकड़े गए आरोपी।

यूट्यूबर समेत 27 आरोपी गिरफ्तार

एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में महाराष्ट्र के पुणे रहने वाले सुशील दाभाडे, रामदास चंदू, संजीव अहिरे, सागर बाग, कुणाल सोनवाने, प्रतीक सोनवाने और रंजन दुर्गा शामिल हैं। इनमें 35 वर्षीय यूट्यूबर आकाश जाधव भी शामिल है।

…………………………..

यह खबर भी पढ़ें…

एंबुलेंस से 2.60 करोड़ का गांजा जब्त…दवाई कार्टून में छिपाया: ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते ले जा रहे थे नागपुर, NH-53 छोड़कर अंदरूनी रूट चुना

महासमुंद पुलिस ने एम्बुलेंस से 2.60 करोड़ का गांजा जब्त किया है।

महासमुंद पुलिस ने एम्बुलेंस से 2.60 करोड़ का गांजा जब्त किया है।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने एम्बुलेंस से 5 क्विंटल 20 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपए आंकी गई है। गांजे को तस्कर ओडिशा के भवानीपटना जिले से छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र के नागपुर ले जा रहे थे। मामला कोमाखान थाना के टेमरीनाका चेकिंग प्वाइंट का है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!