Uncategorized

छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली ब्रेक: न बारिश का संकेत, न तापमान में बड़ा बदलाव, जानें आगामी दिनों कैसा रहेगा मौसम

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में इस समय मौसम पूरी तरह स्थिर और शांत बना हुआ है। वातावरण में नमी कम है और आसमान साफ रहने से दिन में हल्की गर्माहट महसूस हो रही है, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंड अब भी बनी हुई है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले सात दिनों तक तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है और प्रदेश में बारिश के कोई संकेत नहीं हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल प्रदेश पर कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ या चक्रवाती तंत्र प्रभावी नहीं है। इसी कारण मौसम में स्थिरता बनी हुई है और बादलों की सक्रियता नहीं दिख रही। अगले दो से तीन दिनों तक यही स्थिति बनी रहने के आसार हैं। दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम की ठंड के बीच मौसम न तो असहज कर रहा है और न ही किसी तरह की परेशानी पैदा कर रहा है। फिलहाल लोगों को मौसम के लिहाज से किसी बड़े बदलाव या अलर्ट की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

राजधानी रायपुर में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रह सकती है, जिससे दृश्यता पर मामूली असर पड़ने की संभावना है। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होगी और अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि रात में पारा 18 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

पिछले 24 घंटों की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा। रायपुर में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे वहां सुबह-शाम ठंडक का असर महसूस किया गया। किसी भी जिले में वर्षा दर्ज नहीं हुई है।

 



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!