Uncategorized
कौन बचाएगा हमारी जलधरोहर? 120 से अधिक तालाब अतिक्रमण की चपेट में, अब सर्वोदय तालाब के अस्तित्व पर संकट

नेता प्रतिपक्ष तिवारी ने तत्काल जोन 10 कमिश्नर विवेकानंद दुबे को वीडियो कॉल पर ग्रीन आर्मी के सदस्यों की उनकी बात कराई और निर्देशित किया कि तत्काल अवैध निर्माण को तुड़वाने की कार्रवाई कराएं। साथ ही भरोसा दिलाया कि जनहित के मामले में वे कभी पीछे नहीं रहेंगे। शासन-प्रशासन के सामने आवाज बुलंद करेंगे। तालाब हमारी धरोहर हैं, जिसे बचाना होगा। ग्रीन आर्मी के अध्यक्ष अमिताभ दुबे रायपुर जिला अध्यक्ष गुरदीप टुटेजा, शशिकांत यदु, अमितेश पाठक सहित सदस्यों ने आभार व्यक्त किया और कहा कि यह किसी संस्था की समस्या की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे शहर का गंभीर मामला है। जिसे एकजुट होकर बचाना जरूरी है।
15 अगस्त विज्ञापन




