Uncategorized

छत्तीसगढ़ में दिनदहाड़े दरिंदगी! पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या, कटा सिर लेकर पोल्ट्री फार्म पहुंचा हत्यारा पति

15 अगस्त विज्ञापन


बुंदेली में बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव निवासी सालिक राम यादव ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी छेक बाई की हत्या कर दी और धार …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 22 Apr 2026 08:27:30 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Apr 2026 09:17:53 PM (IST)

छत्तीसगढ़ में दिनदहाड़े दरिंदगी

HighLights

  1. पारिवारिक विवाद में सालिक राम यादव ने पत्नी छेक बाई की बेरहमी से की हत्या
  2. हत्या के बाद पत्नी का कटा सिर लेकर पूरे गांव में सरेआम घूमता रहा आरोपित
  3. रजगामार थाना पुलिस ने आरोपित को मौके से गिरफ्तार कर हथियार किया बरामद

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा। रजगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव निवासी सालिक राम यादव ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी छेक बाई की हत्या कर दी और धारदार हथियार से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। वारदात के बाद आरोपित कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पोल्ट्री फार्म के पास सिर लेकर खड़ा रहा आरोपित

घटना दिनदहाड़े हुई, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। आरोपित वारदात के बाद गांव में सिर लेकर घूमता दिखा और कुछ समय के लिए पोल्ट्री फार्म के पास भी रुका रहा जहां वह काम करता था। इस दौरान लोग दहशत में अपने घरों में ही दुबके रहे और पुलिस को सूचना दी। रजगामार थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपित को हिरासत में ले लिया।

घर के आंगन में हुई वारदात, मासूम बच्चे थे चश्मदीद

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बुधवार की दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और घर के आंगन में यह वारदात हुई। दंपति के चार बच्चे हैं और घटना के दौरान वे घर में ही मौजूद थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस की टीम मौके पर तैनात है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें- चमत्कार के नाम पर महिला से अनाचार व ब्लैकमेलिंग, हिमाचल प्रदेश से ढोंगी बाबा गिरफ्तार



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!