Uncategorized

बलौदाबाजार में हाथी के हमले से किसान की मौत: खेत में काम करने के लिए निकला था, ग्रामीणों ने वन-विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप – baloda bazar News

15 अगस्त विज्ञापन


बलौदाबाजार जिले के बारनवापारा अभ्यारण क्षेत्र में बुधवार को एक हाथी के हमले में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

.

यह घटना अभ्यारण क्षेत्र के हरदी वन ग्राम के पास डीके जंक्शन पर हुई। मृतक की पहचान हरदी ग्राम निवासी कनकुराम ठाकुर (65) के रूप में हुई है। बताया गया है कि कनकुराम सुबह अपने खेत जा रहे थे, तभी जंगल से निकले एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें कुचल दिया।

चेतावनी जारी करने में विफल रहा विभाग

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कनकुराम की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग हाथियों की आवाजाही के संबंध में समय पर चेतावनी जारी करने में विफल रहा है।

घटनाओं की रोकथाम के लिए कदम उठाने की मांग

उनका कहना है कि यदि समय रहते सूचना मिल जाती तो इस दुर्घटना को टाला जा सकता था। ग्रामीण वन विभाग से ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। यह हमला मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीर समस्या को दर्शाता है।

ग्रामीणों ने की मुआवजे की डिमांड

ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की निष्क्रियता के कारण उन्हें लगातार जान-माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। घटना के बाद अधिकारियों ने गश्त बढ़ाने और हाथियों की आवाजाही पर नजर रखने का दावा किया है, लेकिन ग्रामीण तत्काल राहत और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!