Uncategorized
छत्तीसगढ़ में BMS का बड़ा फैसला! शंकध्वनि सिंह बनाफर बने प्रदेश महामंत्री, 1 लाख मजदूरों की आक्रोश रैली का किया ऐलान | Bharatiya Mazdoor Sangh Big Announcement In Chhattisgarh

Chhattisgarh: रायपुर स्थित भारतीय मजदूर संघ (भामसं) के प्रदेश कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंह देव ने की। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार, श्रमिक हितों और आगामी आंदोलनों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री राधेश्याम जैसवाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री सी.वी. राजेश, अखिल भारतीय सह मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री दिनेश पांडे, अखिल भारतीय सह मंत्री गिरजा शंकर आचार्य, कार्यकारी अध्यक्ष शंकध्वनि सिंह बनाफर सहित प्रदेश कार्यसमिति के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
15 अगस्त विज्ञापन




