Uncategorized

सड़क हादसे में घायल ग्रामीण की मौत: कोरबा में सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला था, फरार ड्राइवर की तलाश में पुलिस – Korba News

15 अगस्त विज्ञापन


कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल मिले एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई। एक सप्ताह बाद उसकी पहचान सोनपुरी निवासी रामलाल पटेल के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वाहन चालक फरार है।

.

यह घटना 1 नवंबर की रात करीब 11 बजे गेवरा कुचेना रोड पर गंगानगर के पास हुई। युवक सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा था। संभवतः किसी भारी वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। कई लोग वहां से गुजरे लेकिन किसी ने मदद नहीं की।

इसी दौरान कोरबा से वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे दीपका क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तनवीर अहमद और रहमान खान की नजर घायल पर पड़ी। उन्होंने अपना वाहन रोका और युवक के पास गए। खून से लथपथ और बेसुध पड़े युवक की सांसें चल रही थीं।

घायल को जिला अस्पताल भेजा गया था

उन्होंने तत्काल कुसमुंडा पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। कुछ देर बाद पेट्रोलिंग कर रहे एएसआई राकेश गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डायल 112 भी घटनास्थल पर पहुंच गई। सभी की मदद से घायल को जिला अस्पताल भेजा गया।

पोस्टमॉर्टम कर मॉर्चुरी में रखा शव

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना जिला अस्पताल परिसर स्थित पुलिस सहायता केंद्र को दी गई। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कर मॉर्चुरी में रखा गया था। लगभग एक सप्ताह बीत जाने के बाद उसकी पहचान हो पाई।

बिना बताए घर से निकला था

मृतक के बेटे विजय पटेल ने बताया कि उनके पिता का नाम रामलाल पटेल था और वे सोनपुरी के रहने वाले थे। घटना वाले दिन वे बिना बताए कहीं चले गए थे। परिवार को लगा कि वे किसी रिश्तेदार या दोस्त के घर गए होंगे। दो-तीन दिन बाद जब उनकी खोजबीन की गई।

भारी वाहन की चपेट में आने से हादसा

तब पता चला कि उनका शव जिला मेडिकल कॉलेज में रखा हुआ है। रामलाल पटेल की मौत किसी भारी वाहन की चपेट में आने से हुई है। हालांकि, यह हादसा कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!